लाइव टीवी

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने से हार्ट डिजीज के रिस्क को कम करने तक - अंकुरित लहसुन के 5 बड़े फायदे

Sprouted garlic, garlic benefits of garlic, benefits of sprouted garlic, health benefits of sprouted garlic, लहसुन के फायदे, अंकुरित लहसुन के फायदे, अंकुरित लहसुन क्यों खाना चाहिए, अंकुरित लहसुन खाने से क्या होता है
Updated Jan 20, 2021 | 09:36 IST

अंकुरित लहसुन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। एक्सपर्ट यह सलाह देते हैं कि हमें अपने डाइट में अंकुरित लहसुन जरूर शामिल करना चाहिए।

Loading ...
Sprouted garlic, garlic benefits of garlic, benefits of sprouted garlic, health benefits of sprouted garlic, लहसुन के फायदे, अंकुरित लहसुन के फायदे, अंकुरित लहसुन क्यों खाना चाहिए, अंकुरित लहसुन खाने से क्या होता हैSprouted garlic, garlic benefits of garlic, benefits of sprouted garlic, health benefits of sprouted garlic, लहसुन के फायदे, अंकुरित लहसुन के फायदे, अंकुरित लहसुन क्यों खाना चाहिए, अंकुरित लहसुन खाने से क्या होता है
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
benefits of sprouted garlic
मुख्य बातें
  • लहसुन की तरह अंकुरित लहसुन भी है स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
  • रक्तचाप के लिए बेहतरीन औषधि
  • इम्यूनिटी को बढ़ाने में है सक्षम

आपने अपने घर के बड़ों से लहसुन के कई फायदों के बारे में सुना होगा। भारतीय व्यंजनों में लहसुन का इस्तेमाल बहुत किया जाता है। सब्जी हो या आचार, खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर हमारे शरीर को कई बीमारियों से सुरक्षित रखने तक लहसुन बहुत असरदार माना जाता है। शायद ही आपने कभी अंकुरित लहसुन के बारे में सुना होगा और इसके फायदे किसी ने आपको गिनाए होंगे। अगर आप अंकुरित लहसुन के फायदे से अनजान हैं तो निराश मत होइए और यह लेख पढ़िए।

अंकुरित लहसुन के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पाई जाती है। यह हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है चलिए जानते हैं।

1. दिल को रखे सुरक्षित

अंकुरित लहसुन का सेवन करने से हमारे दिल का स्वास्थ्य बेहतर होता रहता है। अंकुरित लहसुन हमारे शरीर में खून का निर्वाह निरंतर बनाए रखता है।

2. इम्यूनिटी को बढ़ाने में कारगर

अंकुरित लहसुन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसको खाने से हमारे शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है। इसका सेवन करने से हमारा शरीर कई बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो जाता है।

3. त्वचा को रखे जवां

अंकुरित लहसुन के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पाई जाती है जिसकी वजह से यह हमारे तनाव को कम करता है और हमारे त्वचा को हमेशा जवां बनाए रखता है। इसका सेवन करने से झुर्रियों की समस्या भी ठीक होती है।

4. ब्लड प्रेशर को रखे नियंत्रित

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें अंकुरित लहसुन जरूर खाना चाहिए। अंकुरित लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

5. कैंसर के रिस्क को करे कम

बहुत लोग इस बात से अनजान हैं कि अंकुरित लहसुन के अंदर फाइटोन्यूट्रिएंट्स अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह तत्व हमारे शरीर के लिए कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।