लाइव टीवी

Monsoon Health Tips: मानसून में इन 5 फल और सब्जियों से बनाएं दूरी, इस तरह रखें अपना ख्याल

Updated Aug 09, 2020 | 18:07 IST

Health Tips for Monsoon: मानसून में बीमारी और संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसके लिए लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Loading ...
मानसून में इन 5 फल और सब्जियों से बनाएं दूरी
मुख्य बातें
  • मानसून के दौरान खाद्य सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना आवश्यक है।
  • इस मौसम में बीमारी और संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है।
  • वहीं इन फल और सब्जियों से मानसून में दूरी बनाएं रखें।

कोरोना वायरस ने लोगों की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऐसे में इससे बचने के लिए कुछ चीजों को लेकर सतर्क रहना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। बात करें इन दिनों बाहर से आने वाली चीजों की तो इसकी सफाई और उसे कीटाणुरहित रखना एक चिंता का विषय बन गया है। हम अक्सर कोशिश करते हैं कि बाहर से आने वाली चीजों को हाथ न लगाएं, इसके अलावा किसी भी चीज को छूने के बाद हाथों को अच्छी तरीके से सैनिटाइज जरूर करें। हालांकि कोरोना वायरस के बावजूद मानसून के दौरान खाद्य सुरक्षा तब भी महत्वपूर्ण थी और अब भी है।

बारिश के मौसम में बीमारी और संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। इस मौसम में होने वाली बीमारी को नजरअंदाज करना किसी खतरे से खाली नहीं है। इस समय कई ऐसी सब्जियां और फल हैं जो दूषित होते हैं, या जल्दी सड़ जाते हैं। ऐसे में इनके सेवन से बीमारियां और पेट में संक्रमण हो सकता है। यहां उन 5 फल और सब्जियों के बारे में बताएंगे जो आमतौर पर बारिश के मौसम में प्रभावित होते हैं, और इसका सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप इनका सेवन करते भी हैं तो इसकी सफाई का खास ध्यान रखें।

पत्तेदार सब्जियां- फूलगोभी, पत्तागोभी आदि पर विभिन्न परतें होती हैं, जिनके अंदर कीड़ों को चेक करना मुश्किल हो जाता है। मानसून के दौरान कीड़े-मकौड़े ऐसी सब्जियों पर अधिक हमला करते हैं। ऐसे में इन्हें मानसून के दौरान खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा अगर आप बाहर खाते हैं तो इन सब्जियों को खाने से बचें।

फलों को काटे और फलों के रस निकालें- अक्सर विक्रेता फलों को काटकर उन्हें सजाकर रखते हैं। मानसून में ऐसे फलों को खरीदने से बचना चाहिए, साथ ही इन फलों को जूस पीने से भी बचें। कटे हुए फल हवा के संपर्क में आते हैं, जो कई कीटाणुओं का वाहक होता है, खासकर इस मौसम में। विक्रता अक्सर जूस में पानी मिलाते हैं, जो दूषित होने पर टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है।

मशरूम- मशरूम नम मिट्टी में उगते हैं, और उन पर बैक्टीरिया का विकास हो सकता है। ऐसा खासकर मानसून में होता है। बारिश के मौसम में मशरूम खाने से आपको बचना चाहिए, खासकर जब आप बाहर से खरीदकर ला रहे हैं।
 
साग- मानसून में पत्तेदार सब्जी यानी साग-भाजी भी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि बारिश के दौरान, पत्तेदार सब्जियों में जमी हुई नमी होती है और नमी उन्हें बहुत जल्द खराब कर सकती है। पालक, मेथी के पत्ते आदि ऐसी सब्जियां आपको मॉनसून के दौरान  नहीं खाना चाहिए। इसके बजाय अधिक मौसमी लेकिन स्वस्थ सब्जियां जैसे लौकी, करेला का ऑप्शन चुन सकते हैं।