लाइव टीवी

Herbal Tulsi Toner: दमकती त्वचा के लिए घर में बनाएं हर्बल तुलसी टोनर, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Updated Oct 01, 2021 | 16:07 IST

Herbal Tulsi Toner Recipe At Home: स्वस्थ त्वचा के लिए हर्बल तुलसी टोनर का इस्तेमाल करना लाभदायक माना गया है। यहां जानें आप कुछ ही समय में घर पर तुलसी टोनर कैसे बना सकती हैं। 

Loading ...
तुलसी टोनर बनाने की विधि (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • तुलसी में एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है जो हमारी त्वचा के लिए लाभदायक है।
  • ग्लोइंग स्किन के लिए हर्बल तुलसी टोनर का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है।
  • घर पर सिर्फ कुछ ही समय में आप हर्बल तुलसी टोनर तैयार कर सकती हैं। 

How To Make Herbal Tulsi Toner At Home: तुलसी का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है। तुलसी में पाए जाने वाले औषधीय गुण इंसान के स्वास्थ्य के साथ उसकी त्वचा के स्वस्थ रखने के लिए भी लाभकारी होते हैं। तुलसी में पाए जाने वाले एंटीसेप्टिक, त्वचा की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना तुलसी का इस्तेमाल करने से कई त्वचा रोग से दूर रहा जा सकता है। हीलिंग और हाइड्रेटिंग में भी तुलसी बहुत काम आती है। आजकल, हर एक व्यक्ति अपनी त्वचा के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होता जा रहा है। ऐसे में हर एक व्यक्ति यह प्रयास करता है कि वह केमिकल से भरपूर पदार्थों से दूर रहे और हर्बल चीजों का इस्तेमाल करे। ऐसे में अगर आप अपने त्वचा के स्वास्थ्य के लिए कोई हर्बल टोनर ढूंढ रही हैं तो आपको घर में तुलसी टोनर जरूर बनाना चाहिए। यहां जानें तुलसी टोनर बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका और इसके फायदे। 

घर पर कैसे बनाएं तुलसी टोनर?

  1. तुलसी टोनर बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे तुलसी के पत्तों का चुनाव करें और उन्हें धो लें। 
  2. अब साफ-सुथरे तुलसी के पत्तों को पानी में डालकर गर्म करें।
  3. जब पानी आधा हो जाए और उसमें से तुलसी की महक आने लगे तब इसे गैस से उतार दें। 
  4. कुछ देर तक पानी को ठंडा होने दें, जब पानी ठंडा हो जाए तो पतियों को अलग कर दें और पानी को स्प्रे बोतल में रख दें।
  5. आप चाहें तो इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन भी मिला सकती हैं।

कैसे करें इस टोनर का इस्तेमाल?

टोनर लगाने से पहले अपने चेहरे को किसी रेगुलर फेस वॉश से साफ कर लें। जब आपका चेहरा अच्छी तरह से सूख जाए तब टोनर का प्रयोग करें और उसे अच्छी तरह से सूखने दें। फिर अंत में माॅइश्चराइजर लगाएं। आप इस टोनर का इस्तेमाल सुबह और रात को सोने से पहले कर सकती हैं। 

कैसे फायदेमंद है हर्बल तुलसी टोनर?

घर पर बना हर्बल तुलसी टोनर कई केमिकल से भरपूर पदार्थों से बेहतर है। इसका उपयोग करने से त्वचा हमेशा स्वस्थ बनी रहती है। यह आपकी त्वचा को हमेशा माॅइश्चराइज्ड रखेगा और आपकी त्वचा हमेशा दमकती रहेगी। घर पर बने हर्बल तुलसी टोनर में प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं होता है इसीलिए बिना किसी साइड इफेक्ट से डरे इसका उपयोग किया जा सकता है।