लाइव टीवी

Swelling under Eye: आंखों के नीचे के सूजन को चुटकियों में करें दूर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपचार

Updated Apr 28, 2020 | 13:36 IST

Tips to get rid of swelling under Eye: आंखों के नीचे सूजन आने से खासकर महिलाओं को काफी परेशानी होती है क्योंकि इससे उनकी ढलती उम्र का पता चलता है और वे नहीं चाहती कि उनकी त्वचा लटकती दिखे। 

Loading ...
आंखों के नीचे सूजन के लिए घरेलू उपचार (Source: Pixabay)
मुख्य बातें
  • आंखों की खूबसूरती किसी भी चेहरे की सुंदरता का एक पैमाना होता है
  • आंखों की नेची सूजन की समस्या आम होती है
  • आंखों के नीचे के सूजन को कम करने के लिए कई घरेलू उपचार भी प्रचलित हैं

आंखों की खूबसूरती किसी भी चेहरे की सुंदरता का एक पैमाना होता है। लेकिन यही जब आंखों में कोई समस्या आ जाए तो पूरे चेहरे की खूबसूरत पर जैसे ग्रहण लग जाता है। आंखों के नीचे सूजन की समस्या आम होती है। कई बार उम्र ढलने के कारण ये समस्या आती है जबकि कई बार आमतौर पर भी आंखों के नीचे सूजन हो जाता है जिससे चेहरे की बनावट की बदल जाती है।

आंखों के नीचे सूजन आने से खासकर महिलाओं को काफी परेशानी होती है क्योंकि इससे उनकी ढलती उम्र का पता चलता है और वे नहीं चाहती कि उनकी त्वचा लटकती दिखे। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे। जानेंगे आंखों के नीचे सूजन कैसे होता है इसके कारण क्या है, इसके लक्षण और इसके बचाव के बारे में-

आपको बता दें कि आंखों के नीचे की त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों की त्वचा के मुकाबले पतली होती है। जिससे उस त्वचा पर किसी भी चीज का प्रभाव जल्दी पड़ता है। यहां की त्वचा में फैट नहीं पाया जाता है इसलिए उम्र ढलने के साथ-साथ ये त्वचा जल्दी लचीली होने लगती है जिससे वहां पर सूजन का एहसास होता है।

हालांकि ऐसा नहीं है कि ढलती उम्र में ही आंखों के नीचे सूजन की समस्या होती है कभी-कभी कम उम्र में भी आंखों के नीचे सजन की समस्या आने लगती है। ये पौष्टिक आहार और विटामिन की कमी से होता है। जानिए क्या हैं इसके घरेलू उपचार-
खीरा
आंखों के स्वस्थ रखने के लिए खीरा एक बेहतर उपचार का साधन है। खीरे की गोल स्लाइस काट कर इसे अपने आंखों पर रखें इसे थोड़ी देर रखा रहने दें इसके बाद साफी पानी से धो लें। इससे आंखों के नीचे की त्वचा में कसावट आता है। खीरे में 70 फीसदी तक पानी पाया जाता है जो त्वचा को कसावट बनाने में मदद करता है। यह आंखों के नीचे के सूजन को भी दूर करता है साथ ही ठंडक लाता है। इसके अलावा आप खीरे को मैश करके इसमें शहद मिलाकर इसका पैक भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

कैफीन
कैफीन का इस्तेमाल आप मास्क या फिर स्क्रब की तरह कर सकते हैं। कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट में कैफीन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है जो त्वचा पर झुर्रियां पड़ने से रोकता है साथ ही त्वचा में आया लचीलापन खत्म करता है। कॉफी का फेस मास्क बनाकर आप अपने आंखों के नीचे के हिस्से समेत पूरे चेहरे पर लगा सकते हैं और आपको जल्द ही इसका फायदा भी नजर आएगा।

ग्रीन टी
कैफीन की तरह ही ग्रीन टी में भी प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। ग्रीन टी ना सिर्फ वजन घटाने में मददगार होता है बल्कि ब्यूटी के मामलों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। ग्रीन टी के बैग को अपनी आंखों के नीच रख लें और आप आराम से लेट जाएं। ऐसा आप करीब 10 से 15 मिनट तक कर सकते हैं इससे आपके आंखों के नीचे की त्वचा को आराम मिलेगा और वहां से सूजन भी कम होगा।

पानी अधिक पीएं
हर कोई ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देता है क्योंकि इससे त्वचा में कसावट आती है और त्वचा तरोताजा होती है। इसलिए आंखों के नीचे की सूजन को कम करने के लिए भी ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। हर रोज कम से कम 2 से 3 लीटर पानी नियमित रुप से पीएं साथ ही हरी साग सब्जियां भी अपने भोजन में नियमित रुप से शामिल करें। पानी वाले खाद्य पदार्थ खाएं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)