लाइव टीवी

खुद का यूरिन पी कर लोग घटा रहे हैं वजन, इसे लगाने से चेहरे के दाग-धब्‍बे और एक्‍ने भी हो जाते हैं गायब

Updated Sep 17, 2018 | 20:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चीज तेजी से वायरल हो रही है कि अपना वजन अपनी ही पेशाब को पी कर कम किया जा सकता है। खुद के युरिन से ऐक्ने ओर पिंपल्स खत्म किए जा सकते हैं। ये दावे कितने सच हैं जानें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspThinkstock
Urine therapy

नई दिल्‍ली: खुद की यूरिन से बीमारियों को ठीक करने के लिए तमाम साइटों पर आर्टिकल्स आ गए हैं। ब्लॉगर भी यूरिन के फायदे गिना रहे। खुद के यूरिन को कंज्यूम कर आप अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं। इसे यूरिन थेरेपी का नाम दिया गया है।

ऐसी कई चीजें हैं जो नेचुरल तरीके से न केवल वेट को कम करती हैं बल्कि खूबसूरती भी निखारती हैं। लेकिन फिर भी लोग यूरिन थेरपी का सहारा क्यों ले रहे हैं। साथ ही स्किन पर अपने ही यूरिन का मसाज कर रहे हैं। यही नहीं अपनी आंखे तक धो रहे ताकी उनकी रोशनी बेहतर हो सके। 

लेकिन इन सब के पीछे साइंस या डॉक्टर क्या कहते हैं ये जाने बैगेर कुछ भी सही नहीं कहा जा सकता। मानें या न मानें इडाहो के रहने वाले अंतरिक्ष विज्ञान शास्त्री क्रिस्टियो का दावा है कि उन्होंने अपने यूरिन को पी कर अपना वेट करीब 13.6 किलो तक कम कर लिया। डेली मेल की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने इसे पीने के बाद खुद को ज्यादा एनर्जी से भरा पाया।

यही नहीं इस प्रेक्टिस के बाद उन्होंने मैरीलैंड की रहने वाली जूलिया को भी इसे कंज्यूम करने को कहा और जूलिया ने करीब 12 केजी वेट कम कर लिया। यही नहीं उन्होंने अपने चेहरे के ऐक्ने पर भी लगाया और वह ऐक्ने गायब हो गया।

क्या है आखिर सच्चाई
साइंटिस्ट साफ तौर पर इस बार को नकारते हैं और कहते हैं कि इसका कोई सबूत नहीं है कि आपका खुद का यूरिन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। अगर कोई ऐसा दावा करता है तो वह खुद का मजाक बनवा रहा है।

वहीं किडनी स्पेशलिस्ट भी यही बताते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यूरीन पीने की ये आदत किडनी फेल होने का कारण बन सकती है क्योंकि यूरिन में कई टॉक्सिक भी होते हैं जो सीधे किडनी पर असर डालते हैं।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।