लाइव टीवी

Disadvantages of Junk Food: जंक फूड सेहत के लिए हैं बहुत खतरनाक, जानें कैसे डालता है सेहत पर असर

Updated Aug 12, 2022 | 16:50 IST

Disadvantages of junk food: फास्ट फूड या जंक फूड सेहत के लिए बहुत खतरनाक होते हैं। इनका सेवन करने से नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है, जिससे याददाश्त कमजोर हो सकती है, साथ ये मोटापा और डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा देते हैं।

Loading ...
Disadvantages of junk food
मुख्य बातें
  • जंक फूड से बढ़ सकता है मोटापा
  • डायबिटीज का भी होता है खतरा
  • जंक फूड से बच्चों का शारीरिक विकास होता है बाधित

Disadvantages of junk food: जंक फूड खाना सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। ये बात सभी जानते हैं, लेकिन फिर भी लोग इस तरह का खाना खाने से परहेज नहीं करते हैं। आप में शायद ही कुछ लोग ये जामते होंगे कि जंक फूड कैसे आपकी सेहत को प्रभावित करते हैं। दरअसल, जंक फूड काफी ऑयली और कैलोरीज से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ वजन भी बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही ये सेहत पर बहुत गलत असर डालते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं जंकफूड से होने वाले नुकसानों के बारे में, आइए जानते हैं कि हमें जंक फूड क्यों नहीं खाना चाहिए-

जंक फूड से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

मोपाटा बढ़ाए

एक रिपोर्ट के अनुसार, जंक फूड के सेवन से पाचन शक्ति पर असर पड़ता है और मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है।

Also Read: Corbevax Booster Dose: सरकार ने वयस्कों को कॉर्बेवैक्स की बूस्टर डोज देने को मंजूरी दी

फैट-कोलेस्ट्रॉल बढ़ाए

यदि ऐसे फास्ट फूड का सेवन किया जाए, जिनमें शुगर का लेवल बहुत अधिक रहता है, तो इससे फैट के साथ-साथ डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

नर्वस सिस्टम पर पड़ता है गलत असर

जंक फूड का सेवन करने से नर्वस सिस्टम पर भी असर पड़ता है, जिससे दिमाग के कार्य करने की क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में याददाश्त कमजोर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

भूख को करे कम

जंक फूड  को खाने से पाचन तंत्र परअसर पड़ता है, जिससे इसकी कार्य क्षमता घट जाती है और भूख कम लगने लग जाती है। इससे शरीर में कमजोरी आने की समस्या भी हो सकती है।

बच्चों के विकास को करे बाधित

अगर कोई बच्चा जंक फूड का बहुत अधिक सेवन करता है, तो उसका शारीरिक विकास बाधित हो जाता है। साथ ही दिमाग पर भी निश्चित रूप से असर पड़ता है।

Also Read: Diet Plan Tips: 40 के पार होने जा रहे हैं तो सुधार लें खानपान, डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

जंक फूड का श्वसन तंत्र पर असर

फास्ट फूड को खाने से श्वसन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से कई बीमारियां जैसे-अस्थमा, शॉर्टनेस आफ ब्रीद जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए फास्ट फूड के सेवन से बचना चाहिए।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)