लाइव टीवी

benefits of warm water: गरम पानी पीने के 7 बड़े फायदे, जानें क्‍यों मॉनसून में आपको बनानी चाह‍िए ये आदत

Updated Aug 01, 2021 | 14:05 IST

विशेषज्ञों के अनुसार गुनगुना पानी शरीर के लिए औषधि की तरह काम करता है। बरसात के दिनों में यदि आप सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं, तो आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

Loading ...
बरसात में गर्म पानी क्यों पीना चाहिए (Pic : Istock)
मुख्य बातें
  • गुनगुना पानी पीने से शरीर की गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है
  • गर्म पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है
  • गर्म पानी शरीर के लिए औषधि की तरह काम करता है

Health Tips in hindi : मनुष्य का जीवन पानी के बिना व्यर्थ है। शरीर में पानी का होना बेहद जरूरी माना जाता है। पानी की कमी होने की वजह से व्यक्ति कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। डॉक्टर के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी होता है। यदि व्यक्ति गुनगुना पानी पिएं, तो यह शरीर के लिए औषधि की तरह काम कर सकता है। गुनगुना पानी पीने से शरीर दिनभर तरोताजा बना रहता है। यह शरीर से कई तरह की बीमारियां को दूर करता है। गुनगुना पानी पीना आयुर्वेद में भी लाभकारी माना जाता है। बरसात के दिनों में  कोई भी बीमारी होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आप गुनगुना पानी रोजाना सुबह खाली पेट पिएं, तो यह आपके शरीर को तंदुरुस्त बनाए रख सकता है। 

बरसात के दिनों में गुनगुना पानी पीने के फायदे, Benefits of Lukewarm water 

1. सर्दी जुकाम की समस्या को करें दूर

बरसात के दिनों में वायरल इनफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों में व्यक्ति के शरीर में सर्दी-जुकाम की समस्या अक्सर देखने को मिलती है। ऐसे में यदि आप 3-4 बार गुनगुना पानी रोजाना पिएं, तो खांसी और जुकाम की समस्या को दूर कर सकती है।

2. वजन को करें कम

गर्म पानी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। जानकारों के मुताबिक गुनगुना पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं, तो आपका वजन बड़ी तेजी से कम हो सकता हैं।

3. अपच की समस्या को करें दूर

बरसात के दिनों में अपच की समस्या ज्यादातर सुनने को मिलती है। इस वजह से व्यक्ति में कब्ज, एसिडिटी और गैस की बनने लगता है। यदि आप नियमित रूप से इन दिनों में पानी गुनगुना पानी पिएं, तो कुछ ही हफ्तों में आपकी यह समस्या ठीक हो सकती है।

4. शरीर को डिटॉक्सिफाई करें

गुनगुना पानी शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को यूरिन के माध्यम से बाहर निकालने का काम करता है। बरसात के दिनों में यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी पिएं, तो आप आपके शरीर को डिटॉक्सिफाइड कर सकता हैं।

5. रक्त संचार के लिए फायदेमंद

डॉक्टरों के अनुसार शरीर स्वस्थ तभी रह सकता है, जब रक्त संचार सही तरीके से हो। यदि आप नियमित रूप से गुनगुना पानी पिएं, तो शरीर में रक्त का संचार हमेशा सही तरीके से हो सकता हैं।

6. थकान की समस्या को करें दूर

गर्म पानी पीने से शरीर तरोताजा बना रहता है। यदि आप थकान की समस्या से ग्रसित है, तो गुनगुने पानी का सेवन करें। इससे आपकी यह समस्या दूर हो सकती है।

7. त्वचा में लाए निखार

जानकारों के मुताबिक ठंडा पानी पीने से कब्ज की शिकायत हो जाती है। आपको बता दें, कब्ज की वजह से अक्सर चेहरे पर पिंपल्स, झुर्रियां जैसे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी पिएं, तो आपका शरीर हाइड्रेट बना रह सकता है। आपके चेहरे पर फोड़े फुंसी निकलने की समस्या दूर हो सकती है।