लाइव टीवी

Mango in high BP: आम से हाई बीपी की समस्या को करें कंट्रोल, त्वचा के लिए भी है फायदेमंद

Updated Jul 10, 2022 | 18:18 IST

Mango in high BP: फलों का राजा आम स्वाद ही नहीं गुणों से भी भरपूर होता है। इसके सेवन से कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आम में प्रचुर मात्रा में बीटा कैरोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो हाई बीपी को कंट्रोल रखने का काम करता है।

Loading ...
Mango
मुख्य बातें
  • हाई बीपी को कंट्रोल करने में फायदेमंद है आम
  • त्वचा के लिए भी लाभकारी है आम
  • दिल का ख्याल रकने में भी असरदार

Mango in high BP: गर्मियों में आम सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। आम टेस्टी होने के साथ-साथ गुणों से भी भरपूर होता है। आम में कई ऐसे गुण होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी राहत दिलाने में कारगर होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं हाई बीपी की समस्या में आम से मिलने वाले फायदों के बारे में। दरअसल, आम खाना वैसे तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन जो लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन और फाइबर सेहत के लिए विशेष लाभदायक होता है। तो चलिए जानते हैं हाई बीपी में आम खाना कैसे फायदेमंद होता है-

हाई बीपी को कंट्रोल करने में कारगर है आम, यहां जानें कैसे?

हाई बीपी में कैसे फायदेमंद है आम

दरअसल, आम में प्रचुर मात्रा में बीटा कैरोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो बीपी कंट्रोल रखने का काम तो करता ही है, साथ ही जो सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। अच्छा होता है। इसलिए यदि सही मात्रा में आम का सेवन किया जाए, तो हाई बीपी की समस्या से राहत पाई जा सकती है। 

Also Read: Coriander Seeds Side Effects धनिये के बीज के ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती है बड़ी परेशानी, जानें इसके नुकसान

विटमिन सी से भरपूर त्वचा के लिए फायदेमंद है आम

आम का फल विटामिन सी से भरपूर होता है। यदि सही मात्रा में आम का सेवन किया जाए, तो कुछ ही दिनों में त्वचा से दाग-धब्बे गायब हो जाते हैं। दरअसल, विटामिन सी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है, जिससे आम त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। 

Also Read: Bitter Gourd इस तरह की लौकी का कभी ना करें सेवन, माना जाता है बेहद खतरनाक जहर

दिल के लिए भी है फायदेमंद

आम दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। दरअसल, आम में पाए जाने वाले विटामिन्स, पोटैशियम और फाइबर धमनियों में किसी भी तरह के ब्लॉकेज को नहीं होने देते। साथ ही इसमें पोलीफेनल, बायोएक्‍ट‍िव होता है, जो काफी फायदेमंद होता है।

वजन घटाने में भी कारगर

यूं तो ऐसा कहा जाता है कि आम खाने से वजन बढता है, लेकिन यदि सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए, तो इससे आप वजन घटा भी सकते हैं। दरअसल, आम के छिलके में फाइटोकेमिकल होता है, जो नेचुरल फैट बर्नर होता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)