लाइव टीवी

Mustard Oil Benefits: अस्थमा से लेकर गठिया रोग तक दिलाए झटपट राहत, जानिए सरसों के तेल के अचूक फायदे

Updated Feb 08, 2021 | 19:04 IST

mustard oil benefits: सरसों का तेल खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने और रोकने में कारगार होता है। यह बालों को लंबे, घने और मजबूत बनाने में मदद करता है।

Loading ...
mustard oil benefits
मुख्य बातें
  • सरसों का तेल सर्दी जुकाम और जकड़न आदि समस्याओं से झटपट दिलाता है निजात
  • सरसों का तेल बालों के लिए महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की तुलना में अत्यधिक फायदेमंद है
  • सरसों के तेल में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं

सरसोंं के तेल का इस्तेमाल अक्सर हर घर में खाना पकाने के लिए किया जाता है। यह खाने को जितना स्वादिष्ट बनाता है, उससे कहीं अधिक यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां सरसों का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह बालों और स्किन को मॉसचराइज करने के साथ सेहत के लिए भी अत्यधिक लाभकारी होता है। सरसोंं के तेल का इस्तेमाल प्राचीनकाल से ही किया जाता रहा है। आपको बता दें एक समय में सरसोंं के तेल को हर मर्ज की दवा कहा जाता था। किसी प्रकार के चोट लग जाने पर इसे गर्म कर दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। इतना ही नहीं पुराने दिनों में इसका इस्तेमाल किसी लोहे से लग जाने पर टिटनेस के जहर को खत्म करने के लिए किया जाता था। तो आइए ऐसे में जानते हैं सरसोंं के तेल के अचूक फायदे।

बॉडी पेन को करे दूर

आपको बता दें सरसों का तेल एलिल आइसोथियोसाइनेट, लिनोलेनिक एसिड, ओमेगा-3 और फैटी एसिड से भरपूर होता है जो पेन किलर का काम करता है। यदि आप जोड़े में दर्द, घुटने में दर्द या शरीर में दर्द से परेशान हैं तो प्रतिदिन सरसों के तेल से मालिस करें, यह शरीर में दर्द को दूर कर मांसपेशियों को भी मजबूत करता है और इससे रक्त संचार भी बेहतर होता है।

दांत दर्द को करे दूर

सरसों का तेल दांत दर्द या मसूड़ों में दर्द की समस्या से निजात दिलाने में सहायक होता है। यदि आप दांत में दर्द से परेशान हैं तो रोजाना सरसों के तेल में एक से दो चुटकी नमक मिलाकर इसे दांतो पर रगड़ें। इससे आपके जल्द ही दांत दर्द से राहत मिलेगी और दांत पहले से अधिक मजबूत होंगे।

अस्थमा की रोकथाम में कारगर

सरसों का तेल अस्थमा की रोकथाम और इसकी संभावना को कम करता है। आपको बता दें सरसों के तेल में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो अस्थमा के रोगियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद होता है। साथ ही ठंड के मौसम में सर्दी जुकाम और जकड़न की समस्या से निजात दिलाने में भी सरसों का तेल कारगार होता है।

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

सरसों का तेल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होता है। यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही सरसों का तेल शरीर की अंदरूनी कमजोरी को भी दूर करता है। इसके लिए आप सरसों के तेल का सेवन करें औऱ प्रतिदिन सरसों के तेल से मालिस करें।

बालों के लिए अत्यधिक फायदेमंद

सरसों का तेल बालों के लिए बाजार में मौजूद कई महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की तुलना में अत्यधिक फायदेमंद होता है। यह बालों को लंबे घने और मजबूत बनाने में सहायक होता है। इसके लिए प्रतिदिन सरसों के तेल से सिर का मसाज करें।

दर्द से दिलाए निजात

किसी प्रकार का चोट लग जाने पर सरसों का तेल लगाने से घाव पकने का डर खत्म हो जाता है। यह घाव को सुखाने में मदद करता है और दर्द से जल्द निजात दिलाता है।

दिल संबंधी बीमारियों के खतरे को करे कम

सरसों के तेल का सेवन करने से दिल संबंधी बीमारियों यानि हार्ट डिसीज का खतरा कम होता है। मोनोसैचुरेटिड और फैटी एसिड से भरपूर होने के कारण यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करता है। इसलिए सरसों के तेल का अपने खाने में अवश्य इस्तेमाल करें।

कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में कारगार

सरसों के तेल में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकता है। वैज्ञानिक अनुसंधानों के मुताबिक कैंसर कोशिकाएं अन्य कोशिकाओं की तुलना में बढ़ती हैं सरसों का तेल उन कोशिकाओं के विकास को कम करता है। इस तरह यह कैंसर की गंभीर स्थिति को रोक सकता है।