लाइव टीवी

Mustard Seeds Benefits: औषधीय गुणों का खजाना है राई, त्वचा की कई समस्याएं करती है खत्म, जानें गुणकारी फायदे

Updated Feb 04, 2021 | 20:34 IST

Mustard Seeds Health Benefits : राई हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद और गुणकारी है। यह कई बीमारियों के खतरे को कम करती है। आइए इसके गुणों के बारे में जानते हैं।

Loading ...
Mustard Benefits
मुख्य बातें
  • शुगर लेवल नियंत्रित रखती है राई
  • राई है वजन घटाने में मददगार
  • कान के दर्द में भी आरामदायक है राई

भारतीय घरों में सब्जी में तड़का लगाने से लेकर अचार तक राई का प्रयोग किया जाता है। राई सिर्फ सब्जी में तड़का लगाने के लिए ही काम नहीं आती बल्कि यह हमारे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। राई में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे हमारे शरीर की बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। यहां हम आपको राई के गुणों के बारे में बताएंगे। 

  • - यदि आपके कान में दर्द हो रहा है तो ऐसे में आप राई के तेल को गरम करके 2-3 बूंद डाल लें, इससे आपके आराम मिलेगा। कई बार बहरेपन के इलाज में भी इसे यूज किया जाता है।
  • - अगर आपके आधे सिर में दर्द हो रहा है तो राई को बारीक पीसकर दर्द वाले हिस्से पर लगाने से राहत मिलती है।
  • - यदि आपके शरीर पर कहीं कांच लग गया है या फिर कुछ चुभ गया है तो ऐसे में राई और शहद का लेप बनाएं और लेप को उस स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से कांच या कांटा त्वचा के अंदर से खुद बाहर निकल जाएगा।
  • - राई में कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर की मात्रा पायी जाती है। इसलिए यह वजन घटाने में भी मदद करती है।
  • - राई का सेवन करने से शरीर का शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे डायबिटीज होने का खतरा कम रहता है।
  • - राई में मायरोसीन, सिनिग्रिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। राई को रातभर पानी में भि‍गोकर सुबह इस पानी को त्वचा पर लगाने से त्वचा की कई तरह की समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।
  • - सिर पर राई के घोल को लगाने से सर के फोड़े, फुंसी ठीक होते हैं। इसके अलावा बालों का झड़ना और डैंड्रफ जैसी समस्याओं में भी यह फायदेमंद होता है।
  • - पिसी हुई राई में कपूर मिलाकर जोड़ों पर मालिश करने से आमवात और जोड़ों के दर्द में फायदा होता है।
  • - राई में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो अल्जाइमर के खतरे को कम करते हैं।
  • - धूम्रपान से होंठ काले हो जाने पर अकरकरा और राई को समान मात्रा पीसकर दिन में तीन चार बार लगाने से कुछ ही दिनों में होठों का रंग सामान्य हो जाता है।