लाइव टीवी

शराब और सिगरेट की लत से हैं परेशान, ये घरेलू उपाय आएंगे काम 

Updated Jan 08, 2019 | 22:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शराब और सिगरेट की लत खुद को ही नहीं पूरे परिवार को भी तबाह कर देती है। एडिक्शन से बचने के लिए विल पावर के साथ कुछ टिप्स फॉलो किए जाएं तो आसानी से इनसे पीछा छुड़ाया जा सकता है।

Loading ...
Natural Remedies to Help You Quit Smoking and Drinking

नई दिल्‍ली: ड्रग एडिक्शन से किसी को निकालने के लिए आप अपने घर से शुरुआत करें। कुछ घरेलू चीजें और फ्रूट्स ऐसे हैं जो ड्रग्स लेने की आदत को बदल देते हैं। इसके लिए ड्रक्स एडिक्टेड लोगों को अपने विल पावर को मजबूत करना होगा साथ ही घर वालों को इस एडिक्शन से छुटकारा दिलाने के लिए मदद करनी होगी। यहां जानें शराब, भांग और गंजे की लत को कैसे छुड़ाएं...

Also read: क्या होता है बैड फैट? आपके शरीर के लिए यह है बेहद खतरनाक! जानिए इससे बचने का तरीका

इन घरेलू चीजों से छुड़ाएं शराब और सिगरेट की आदत 

  1. अंगूर एक बेहतर एंटी ड्रग होता है। धतूरा, गांजा, भांग या शराब जैसी चीजों की लत से छुटकारा पाने के लिए अंगूर खूब खाना चाहिए। एक तो ये तुरंत नशे को खत्म कर देता है। दूसरा नशा करने की आदत को भी ये धीरे धीरे कम करता है। 25 दिनों तक लगातार अंगूर खाने से शराब तक की लत छूट सकती है।
  2. शराब की लत छुड़ाने के लिए खजूर कारगर साबित हो सकता है। पानी में कुछ खजूर घिसकर दिन में दो या तीन बार खाएं।
  3. करेले का  रस भी शराब की लत को छुड़ा देता है। बस इसे रोज सुबह पीना होगा। साथ ही इससे शराब के कारण डैमेज हुई किडनी भी रिकवर होने लगता है।
  4. दिन में कई बार सेब के रस पीएं। ये भी एंटी अल्कोहल होता है। हालांकि ये अन्य किसी तरह के नशे में भी कारगर है। दिन में चार बार सेब का रस पीना चाहिए।

सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू छुड़ाने के उपाय

अजवायन और सौंफ : तंबाकू और सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए 50 ग्राम अजवायन , 50 ग्राम सौंफ और 25 ग्राम काला नमक मिलाकर बारीक पीस लें। फिर इसमें 4 चम्मच नींबू का रस मिलाकर रात भर के लिए रख दें। अगली सुबह इस चूर्ण को गर्म तवे पर थोड़ा सूखा लें। अब इसे शीशी में भर कर रख लें और जब आपका मन तम्बाकू या सिगरेट को करें तो इस चूर्ण को थोड़ा-सा मुंह में डाल कर चूसें। कुछ ही दिनों में तंबाकू की लत छूट जाएगी।

Also read: ये हैं प्रेग्नेंट होने के 10 शुरुआती लक्षण

हरड़ : सिगरेट से छुटकारा पाने के लिए जब भी कभी सिगरेट पीने का मन हो तो हरड़ को मुंह में रख कर चूसें। इससे आपकी सिगरेट पीने की आदत छूट जाएगी।

तंबाकू और शहद :  तंबाकू से मुंह का कैंसर होने का खतरा बना रहता है। इसकी लत छुड़ाने के लिए दालचीनी को बारीक पीस कर उसमें शहद मिला लें। जब भी तंबाकू का मन हो तो तैयार किए हुए दालचीनी मिश्रण का सेवन करें।

प्याज का रस :  सिगरेट और गुटका छोड़ने के लिए रोजाना 4 चम्मच प्याज का रस पीएं।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।