लाइव टीवी

Matka Water Benefits: सेहत के लिए अमृत है मटके का पानी, इन बीमारियों में मिलती है राहत

Updated Jun 11, 2020 | 15:31 IST

Summer Tips: गर्मी में ठंडा पानी पीने मन को सुकून मिलता है, लेकिन इसके लिए जरूरी नहीं कि आप फ्रीज रखें। ठंडा पानी पीने के लिए आप घड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पानी भरकर आप स्टोर कर सकते हैं।

Loading ...
सेहत के लिए अमृत है मटके का पानी
मुख्य बातें
  • घड़े का पानी सेहत के लिए लाभदायक होता है।
  • पानी को ठंडा रखने का सबसे सस्ता और प्राकृतिक तरीका है।
  • घड़े पानी पीने से कई बीमारियों से राहत मिलती है।

गर्मी में अपनी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। तापमान बढ़ने के साथ शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में शरीर को ठंडक देने के लिए लोग फ्रिज का पानी पीने लगते हैं। फ्रिज का पानी पीने से आपका गला खराब हो सकता है। वहीं कोरोना महामारी के दौर में गले में खरास भी आपको डरा सकता है। इसलिए फ्रिज की जगह ठंडा पानी स्टोर करने के लिए घड़े का इस्तेमाल करें। बता दें कि फ्रिज की तुलना में घड़े का पानी सेहत के लिए कई गुना ज्यादा लाभदायक होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना ठंडा पानी पीने के लिए घड़े को इस्तेमाल किया जाना चाहिए, इसमें स्टोर किया गया पानी हमारे शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। 

सबसे सस्ता और प्राकृतिक तरीका- समय के साथ लोग आधुनिकीकरण पर निर्भर हो गए हैं, ऐसे में कई लोग हैं, जो ठंडा पानी पीने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज भी दादी-नानी घड़े का पानी पीना पसंद करती हैं। घड़े को एक बार पानी से भर दें और उसे जरूरत के अनुसार इस्तमाल करें। घड़े का पानी पीने से न सिर्फ शरीर को ठंडक मिलती है बल्कि आपको संतुष्टि का भी एहसास होगा। इस वजह से यह हमारे शरीर में स्वास्थ्य जोखिम को भी उत्पन्न नहीं होने देता है। फ्रिज का पानी पीने से सर्दी-जुकाम का खतरा बना रहता है, लेकिन घड़े के पानी को सेवन करने से यह समस्या नहीं होती है। 

डिटॉक्सीकरण के लिए है बेहतर - गर्मी में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए लोग तरह-तरह के हेल्दी ड्रिंक्स पीते हैं। लेकिन मिट्टी के घड़े में स्टोर किए गए पानी का सेवन करें तो शरीर में मौजूद गंदगी को निकाल सकते हैं। इसके साथ ही यह आपके शरीर को लाभ भी पहुंचाएगा। इसके साथ ही यह आपको सुकून भी देगा।

दमा के मरीजों को मिलेगी राहत- अगर आपको दमे की शिकायत है तो गर्मी में घड़े का पानी पिएं। इसके अलावा लकवा के पेशेंट्स के लिए भी घड़े का पानी बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। वहीं घड़ा पानी स्टोर करने का एक प्राकृतिक तरीका है, और मिट्टी के घड़े में विशेष गुण होते हैं, जो पानी के द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं। इसमें रखा हुआ पानी पीने से मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त बनाए रखने में मदद मिलता है।

पेट की समस्या होगी दूर- पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए घड़े का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। कब्ज, एसिडिटी, पेट में दर्द जैसी समस्या को दूर करने के लिए घड़े का पानी पिएं। शोध के मुताबिक घड़े या फिर मिट्टी से बने हुए बर्तन में स्टोर किए गए पानी का सेवन करने से पाचन के क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

पीएच संतुलन सही होता है- घड़ा पानी को ठंडा ही नहीं करता बल्कि इससे पानी का पीएच संतुलन भी सही रहता है। बता दें कि मिट्टी के क्षारीय तत्व और पानी के पत्व मिलकर उचित पीएच बैलेंस बनाते हैं, जो शरीर को किसी भी तरह के बुरे प्रभाव से बचाते हैं। इसके अलावा गर्मी में घड़े का पानी पीने से लू जैसी समस्या से भी दूर रहेंगे। दरअसल मिट्टी के बर्तनों में रखे पानी में विटामिन और खनिज शरीर के ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)