लाइव टीवी

Reasons for Weight Gain: वर्कआउट के साथ साथ न करें इन चीजों सेवन, घटने के बजाय बढ़ जाएगा वजन

Updated Sep 14, 2022 | 06:43 IST

Reasons for Weight Gain: वजन घटाने के लिए यदि आप एक्सरसाइज कर रहे हैं, लेकिन फिर भी आपको सही तरीके से वजन कम होने के बजाय बढ़ता हुआ लग रहा है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं।

Loading ...
Reasons for Weight Gain
मुख्य बातें
  • ज्यादा कार्ब्स वाले सप्लीमेंट्स से भी बढ़ता है वजन
  • सही से एक्सरसाइज न करना हो सकता है कारण
  • दिन भर सक्रिय न होना भी बन सकता है इसका कारण

Reasons for Weight Gain: आजकल लोग अपने बढ़ते वजन की समस्या से काफी परेशान हैं। इसलिए वो वजन कम करने के लिए तमाम तरह की एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि, इसके बाद भी कई बार देखने को मिलता है कि वजन घटने की बजाय बढ़ गया है। ऐसा कई कारणों से होता है। यदि आप एक्सरसाइज कर रहे हैं, लेकिन उसके साथ हाईकैलोरीज वाली डाइट लेते हैं और पूरा दिन फिजिकली एक्टिव नहीं रहते हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी गलतियों के बारे में, जो अक्सर लोग एक्सरसाइज के दौरान या वजन कम करने के प्रयासों के दौरान करते हैं। आइए जानते हैं-

मसल्स भी होती हैं बढ़ते वजन की जिम्मेदार

ज्यादातर एक्सरसाइज इसलिए की जाती है, ताकि आपकी कैलोरी बर्न हो सके। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, ज्यादा एक्सरसाइज करने से मसल्स का मास बढ़ता है, तो वजन बढ़ने का कारण होता है। ऐसे में ये एक छुपा हुआ कारण है, जो तुरंत नहीं पता चलता है।

Also Read: Weight Loss Tips: तेजी से घटाना चाहते हैं वजन? आज ही नोट कर लीजिए ये तीन आसान तरीके

दिन भर सक्रिय न रहना

यदि आप दिनभर में सिर्फ एक बार एक घंटे के लिए वर्क आउट करते हैं और स्ट्रिक्ट रूटीन फॉलो करते हैं और उसके बाद पूरे दिन फिजिकली एक्टिव नहीं रहते हैं, तो ये आपका वजन बढ़ा सकता है। इसलिए आपको पूरे दिन सक्रिय रहना चाहिए।

Also Read: Healthy Lifestyle for Student: कॉलेज स्टूडेंट ऐसे पढ़ाई के साथ खुद को रखें फिट, अच्छी लाइफस्टाइल के लिए अपनाएं ये टिप्स

सप्लीमेंट बढ़ा सकते हैं आपका वजन

कई बार सप्लीमेंट्स भी आपका वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। दरअसल, कुछ सप्लीमेंट्स और एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कार्ब्स की ज्यादा मात्रा होती है, जो शरीर में ग्लाइकोजन की आपूर्ति करते हैं। इससे वाटर रिटेंशन बढ़ता है। ये भी वजन बढ़ने का एक कारण हो सकता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)