लाइव टीवी

Acidic Burp: क्या आपको भी महफिल में होना पड़ता है शर्मिंदगी का शिकार, खट्टी डकार से ऐसे पाएं छुटकारा

Updated Jun 22, 2020 | 20:45 IST

Tips to Stop Burping: कई बार खाली पेट होने या फिर गलत खाने की वजह से गैस बनती है, जिसकी वजह से डकार आती है। इसके अलावा खट्टी डकार भी आती है, जिसका मतलब है कि पेट ठीक नहीं है।

Loading ...
खट्टी डकार से हैं परेशान तो ऐसे पाएं छुटकारा
मुख्य बातें
  • खाना खाने के बाद डकार आना एक आम समस्या है।
  • जानें खट्टे डकार आने के पीछे क्या है वजह।
  • खट्टी डकार से हैं परेशान तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

आमतौर पर जब हम कुछ गलत खा लेते हैं या फिर खाली पेट रहते हैं तो इसकी वजह से गैस बनती है। जो बाद में डकार के रूप में बाहर निकलती रहती है। लेकिन कई बार डकार के साथ सीने, पेट और गले में तेज जलन का अहसास होने लगता है। धीरे धीरे खट्टी डकार आने लगती है। खट्टी डाकर आने से हमारा मन सही नहीं रहता है। बता दें कि पेट में बढ़ा हुआ वैक्यूम डकार के रूप में बाहर निकलता है। वहीं कई बार स्वस्थ होने पर भी डकार आते हैं, इसका मतलब होता है कि पाचन का काम अभी भी जारी है। सामान्य रूप से डकार आ रहे हैं तो इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। 

खट्टे डकार आने के पीछे क्या है वजह
खाना खाने के बाद डकार आना एक आम समस्या है। लेकिन जब खट्टी डकार आने लगे तो मन उल्टी सा होने लगता है। यह पाचन क्रिया में गड़बड़ी, पेट दर्द या फिर गैस के कारण हो जाती है। इसके अलावा डाइजेशन के लिए जरूरी एंजाइम्स जो कम पड़ जाते हैं तब खट्टे डकार की समस्या उतपन्न होती है। इसकी वजह से पेट में असहजता और गले में तेज जलन होने लगती है। इसके साथ खट्टे डकार आने के पीछे पेट में इंफेक्शन, बदहजमी के कारण, समय पर न खाना, सिगरेट या शराब का सेवन, टेंशन के कारण इत्यादि हो सकते हैं।

अधिक डकार आने के कारण
कई बार जब हमें भूख लगती है तो एक बार में बहुत खा लेते हैं। इसकी वजह से डाइजेशन करने में काफी परेशानी होती है। क्योंकि एक बार में अधिक खा लेने से पाचन तंत्र बहुत धीमे काम करता है। इसलिए ध्यान रखें कि तेज भूख लगने पर हल्का खाना खाएं। अगर आप चाहे तो थोड़ी देर बाद दोबारा खा सकते हैं, इससे पाचन सही रहेगा।

इन बातों को न करें नजरअंदाज
बहुत तेज भूख लगने पर कुछ लोग अधिक पानी पी लेते हैं। ऐसा करने से पेट में दर्द हो सकता है। इसलिए भूख अधिक देर तक बर्दाश्त न करें। खाली पेट से गैस बनने की वजह से पेट में दर्द या फिर सिर दर्द जैसी परेशानी शुरू हो जाती है।

खट्टी डकार और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान

  • खाना जब भी खाएं हमेशा चबाकर खाएं। इससे पेट में रसायन का स्राव होता है और खाना अच्छी तरह से पचता है।
  • हमेशा हल्का और हेल्दी आहारों का सेवन करें। मसालेदार भोजन करने से बचें, क्योंकि कई बार ये अपच और बार-बार डकार आने की वजह होते हैं।  
  • धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन करने से भी डायजेशन करने में समस्या होती है। कई बार खाना खाने के टाइम में लोग शराब या सिगरेट जैसी चीजों का सेवन करते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती हैं। स्वस्थ रहने के लिए इन चीजों से दूरी बना कर रखें।
  • खाना खाने के बाद थोड़ी देर तक जरूर टहलें। ध्यान रहे कि आपको सिर्फ टहलना है, कई लोग तेज चलना या फिर दौड़ना शुरू कर देते हैं। इससे आपको पेट में दर्द या फिर उल्टी हो सकती है। इसलिए खाना पचाने के लिए थोड़ी देर तक सिर्फ टहलें। 
  • अगर आपको डकार या फिर अपच जैसी समस्याएं अक्सर होती है तो सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन न करें। इससे आपको खाना पचाने में मुश्किलें आ सकती हैं।