लाइव टीवी

Weight Loss Tips: दो दिन के अंदर कम होगा ढाई किलो वजन, फॉलो करें ये वीकेंड डाइट प्लान

Updated Oct 05, 2019 | 08:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Weekend Weight Loss Diet Plan:पूरे सप्ताह आप अपने मन को मार कर भी आप अपने वेट को कम नहीं कर पा रहे तो आपके लिए वीकेंड वेट लॉस डाइट प्लान बेस्ट है। तो आप तैयार हैं अपने वीकेंड प्लान के लिए? तो जानिए।

Loading ...
Weekend Diet Plan
मुख्य बातें
  • वीकेंड पर वेट कम करने का प्रयास करें।
  • पूरे सप्ताह नहीं, केवल वीकेंड पर ये डाइट लें
  • वेट लॉस के लिए आपको भूख हड़ताल पर नहीं जाना है

नई दिल्ली. कई बार ऐसा होता है कि वेट कम करने के लिए लोग हफ्तों अपनी जुबान पर ताला लगा कर स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करते हैं। इसके बावजूद वह अपने वेट लॉस का गोल नहीं पा पाते हैं। ऐसा अगर आपके साथ भी हो रहा तो आपके लिए यह खबर बहुत काम की है। 

आप अपने पूरे वीक के इस डाइट प्लान से जो नहीं कर पा रहे वो केवल वीकेंड डाइट प्लान से पा सकते हैं। पूरे वीक आपको जो खाना है खांए, लेकिन वीकेंड के दो दिन आपको केवल बताई जा रही डाइट पर ही रहना होगा। ऐसा करके आप केवल दो दिन में करीब ढाई किलो तक कम कर सकते हैं। 

कई साल, महीनों और हफ्तों से चली आ रही वेट लॉस डाइट और ड्रिंक्स से अलग आपको एक ऐसा प्लान फॉलो करना है जो केवल दो दिन का होगा। इतना ही नहीं आपको याद रखना होगा कि ये प्लान 1200 कैलोरी तक ही होना चाहिए। इससे कम चलेगा लेकिन ज्यादा बिलकुल नहीं। 

वेट लॉस के लिए आपको भूख हड़ताल पर नहीं जाना बल्कि आपको अपने प्लेट को ऐसे सजाना है जैसे किसी डॉल का प्लेट हो। आप कोशिश करें कि आप वीकेंड पर लिक्विड डाइट पर ज्यादा रहें। आपको खाने में संयम बरतना होगा।आपको सही उत्पादों को चुनने की जरूरत है जो पाचन में सुधार सकें और कैलोरी को अधिक आसानी से जला सकें। 

शनिवार और रविवार के लिए वेट लॉस डाइट प्लान
नाश्ता:
200 ग्राम पनीर और राई के पत्तो वाली होलवीट ब्रेड सैंडविच। आप इसे अपने नियमित कॉफी या चाय के साथ पी सकते हैं लेकिन बस आपको इसमें चीनी से दूरी बनाए रखनी होगी। याद रखें यही प्लान रविवार को भी फॉलों करें। आप चाहे तो हर वीकेंड इसी प्लान को फॉलो कर सकते हैं जब तक कि आपका वेट लॉस गोल कंप्लीट न हो जाए।

दोपहर का खाना: एक पूर्ण और मजेदार सलाद खाना होगा और इसके लिए चाहिए :
1 एवोकैडो
1 ककड़ी
आधा उबला हुआ आलू
कुछ ग्रिल किए हुए ब्रेड के टुकडे
नींबू के रस,  सरसों और काली मिर्च से बना एक स्वादिष्ट सलाद कि ड्रेसिंग।

रात का खाना: 100 ग्राम मछली के को आप अपने मनपसंद मसालों के साथ ग्रिल कर लें। इसके साथ आप कम वसा वाले 200 ग्राम ग्रीक योगर्ट ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।