लाइव टीवी

Dinner for Diabetics: शुगर को रखना है कंट्रोल में तो रात को इन चीजों से कर लें परहेज

Updated Jun 03, 2022 | 11:11 IST

Dinner for Diabetics: डायबिटीज की समस्या में ब्लड शुगर लेवल का कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी होता है। बढ़ा हुआ शुगर लेवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आमतौर पर रात को शुगर लेवल ज्यादा बढ़ता है, ऐसे में रात के खाने पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है।

Loading ...
Diabetic Dinner Tips
मुख्य बातें
  • अच्छी नींद के लिए सोने से पहले जाएं वॉक पर
  • चाय-कॉफी और चॉकलेट का सेवन हो सकता है नुकसानदायक
  • हाई फाइबर और लो फैट वाला होना चाहिए डिनर

Dinner for Diabetic: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शुगर लेवल का कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी होता है। शुगर लेवल के कंट्रोल के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। यदि कुछ भी उल्टा-सीधा खा लिया जाए, तो ये शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक, डायबिटीज के रोगियों को खास ध्यान देने की जरूरत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रात के समय ब्लड शुगर काफी बढ़ा हुआ रहता है। इसकी कई वजह हो सकती है। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात के समय डायबिटीज पेशेंट्स को क्या खाना चाहिए और किससे परहेज करना चाहिए-

Also Read: Benefits of Milk-Raisins: पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है दूध में किशमिश मिलाकर पीना, मिलेगी राहत

डायबिटीज रोगियों के लिए डिनर टिप्स

ऐसा होना चाहिए रात का खाना

डायबिटीज के मरीजों को रात को हल्का फुल्का भोजन खाना चाहिए। डॉक्टर्स का कहना है कि आमतौर पर रात को 2 बजे से सुबह 8 बजे तक शुगर लेवल ज्यादा बढ़ा रहता है। इसकी वजह हार्मोनल दबाव, किसी दवाई का सेवन और भारी भरकम डिनर करना हो सकता है। बढ़े हुए ब्लड शुगर की समस्या से राहत पाने के लिए रात को हाई फाइबर और लो फैट वाला भोजन खाना चाहिए। इसके लिए दलिया, ओट्स खाए जा सकते हैं।

Also Read: How to Regulate Periods: गुड़ से लेकर कॉफी तक - अनियमित पीरियड्स की समस्या में आराम देंगी ये घरेलू चीजें

इन चीजों से करें परहेज

रात के समय चाय-कॉफी, चॉकलेट या शराब का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। ज्यादा कैफीन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से रात को ठीक से नींद नहीं आती, जिससे स्लीपिंग पैटर्न खराब होता है। ये सभी चीजें ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करती हैं।

सोने से पहले जाएं वॉक पर

डिनर के बाद एक वॉक पर जाना फायदेमंद होता है। इससे इंसुलिन बेहतर तरीके से काम करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि वॉक पर जाने के बाद बैड पर जाते ही नींद आ जाती है, जो डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद होता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)