लाइव टीवी

Worst Time To Eat Fruits: दिन में इस वक्त खाएंगे फल तो फायदे की जगह होगा नुकसान, जानें ये हेल्थ सीक्रेट

Updated Sep 19, 2022 | 06:33 IST

Fruits For Health: फल खाने से हमारे शरीर को आवश्यक और पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं। इनमें कई तरह के विटामिन्स के अलावा, फाइबर, मैग्नीशियम और फोलेट जैसे न्यूट्रिशन्स पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर फलों का सेवन गलत समय पर किया जाए तो शरीर को इसके फायदे से ज्यादा नुकसान उठाने पड़ते हैं।

Loading ...
Worst Time To Eat Fruits
मुख्य बातें
  • दिन में इस वक्त भूलकर भी ना खाएं फल
  • शरीर में होंंगी ये गंभीर समस्याएं
  • न्यूट्रिशन वेल्यू का भी नहीं मिलेगा फायदा

Worst time to eat fruits: हमें बचपन से ही फल खाने के अनगिनत फायदे बताए जाते हैं।  डॉक्टर खुद हमें रोजाना कम से कम एक फल खाने की सलाह देते हैं। फल खाने से हमारे शरीर को आवश्यक और पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं। इनमें कई तरह के विटामिन्स के अलावा, फाइबर, मैग्नीशियम और फोलेट जैसे न्यूट्रिशन्स पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर फलों का सेवन गलत समय पर किया जाए तो शरीर को इसके फायदे से ज्यादा नुकसान उठाने पड़ते हैं। आइए जानते हैं कि हमें कब और किस समय फलों का सेवन करने से बचना चाहिए।

सोने से पहले 

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि हमें भूलकर भी खाने से पहले फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल सोने से पहले फलों का सेवन ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है। इसलिए डॉक्टर्स सोने से लगभग दो घंटे पहले ही डिनर करने की सलाह देते हैं।

Also Read: लाख कोशिशों के बाद भी एक ही जगह अटक गई है वेट की सुई तो इन उपायों से करें बदलाव

खाने से पहले या खाने के बाद

डॉक्टर कहते हैं कि खाने से पहले और खाने के बाद फलों के सेवन में करीब 30 मिनट का गैप होना जरूरी है। यदि आप खाने के तुरंत बाद या पहले इनका सेवन करेंगे तो डाइजेशन से जुड़ी समस्या होगी और इसकी पर्याप्त न्यूट्रिशन वेल्यू का आपको फायदा नहीं मिलेगा। डायबिटीज के मरीजों को खाने से चार घंटे पहले और खाने के दो घंटे बाद ही फल खाने की सलाह दी जाती है।

Also Read: रात में 2 बार से ज्यादा टॉयलेट आना है इन बीमारियों का इशारा, ऐसे करें बचाव

खाने के साथ

खाने के साथ फलों का सेवन करना भी एक बुरी आदत है। खाने के साथ फल लेने से डाइजेशन सिस्टम स्लो होता है। दरअसल फल में पाए जाने वाला फाइबर आसानी से डाइजेस्ट नहीं होता है। यही कारण है कि जब हम खाना और फल एकसाथ खाते हैं तो डाइजेशन से जुड़ी समस्या ट्रिगर हो जाती है। आपको लंच और डिनर में इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)