लाइव टीवी

जीका वायरस क्या है? जानिए बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Updated Oct 09, 2018 | 17:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Zika virus: राजस्थान में जीका वायरस से बीमारी से 29 लोगों के पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। आइए जानते हैं कि इस बीमारी के क्या लक्षण है और इससे किस प्रकार बचा जा सकता है।

Loading ...
जीका वायरस एक प्रकार के मच्छर के काटने से होता है।

नई दिल्ली: जीका वायरस एक खास तरह के मच्छर के काटने से होता है। इस प्रकार के मच्छर दिन में सक्रिय होते है। यह एक तरह से एडीज मच्छर ही होता है। मच्छरों से पैदा हुए जीका वायरस रोग के लक्षण अन्य वायरल संक्रमण जैसे डेंगू की तरह ही होते हैं। इसके लक्षणों में बुखार, त्वचा पर चकत्ते, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द सिरदर्द आदि शामिल हैं।

देश में पहली बार यह बीमारी जनवरी-फरवरी 2017 में अहमदाबाद में फैली। दूसरी बार 2017 में यह बीमारी तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पाई गई। दोनों ही मामलों में सघन निगरानी और मच्छर प्रबंधन के जरिए इस पर काबू पा लिया गया। इस बार भी यह बीमारी राजस्थान के जयपुर में कुछ लोगों में होने की पुष्टि हुई है।  

गौर हो कि अभी तक जीका वायरस से निपटने के लिए कोई वैक्सीन या दवा नहीं बनी है। इसलिए वर्तमान में हर हाल में मच्छरों के काटने से बचना ही एकमात्र उपाय है। यानी आपको किसी भी वायरस वाले मच्छरों के काटने से खुद को बचाना है।  

जीका वायरस कैसे फैलता है?

  • यह एक खास तरह के मच्छर के काटने से होता है।
  • यह वायरस डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की ही तरह मच्छरों से फैलता है।
  • यह एक प्रकार का एडीज मच्छर ही है, जो दिन में सक्रिय रहते हैं।
  • साथ ही यह असुरक्षित शारीरिक संबंध और संक्रमित खून से भी जीका बुखार या वायरस फैलता है।

इस बीमारी के लक्षण

  1. हल्का बुखार, बेचैनी, शरीर में लाल चकते और आंखें लाल हो जाती है।
  2. इसके आम लक्षण डेंगू बुखार की ही तरह होते हैं।
  3. जैसे थकान, बुखार, लाल आंखे, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द और शरीर पर लाल चकत्ते। 
  4. इसके शिकार कुछ ही मरीज को ऐडमिट करने की नौबत आती है। 
  5. यात्रा से लौटने के बाद अगर दो हफ्ते के अंदर आपको बुखार हुआ है तो आपको जांच कराना चाहिए।

जीका वायरस से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

  • घर में मच्छर न पनपने दें।
  • रात में मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।  
  • जाली वाले दरवाजे हमेशा बंद रखें ।
  • घर में कही भी पानी को ठहरने नहीं दें।
  • आस-पास की साफ-सफाई।
  • मच्छर वाले एरिया में पूरे कपड़े पहनना।
  • मच्छरों को मारने वाली चीजों का इस्तेमाल और खून को जांचे बिना शरीर में नहीं चढ़वाना। 
  • यात्रा से आने के बाद अगर दो हफ्ते के अंदर बुखार होता है तो तुरंत डॉक्टर से मिले।
  • Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।