लाइव टीवी

ताजा खबर : Aaj ki taza Khabar, 3 मार्च, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Mar 04, 2022 | 06:17 IST

ताजा खबर (Taza Khabar), 3 मार्च 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 3 मार्च (गुरुवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :-

Loading ...
आज की ताजा खबर : Aaj ki taza Khabar, 3 मार्च, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार।

taza Khabar : उत्तर प्रदेश में छठे चरण का मतदान संपन्‍न हो गया है। इस चरण के तहत 57 सीटों के लिए वोट डाले गए, जिसमें गोरखपुर सबसे हॉट सीट है। यहां से सीएम योगी आदित्यनाथ उम्मीदवार हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित देश वापस लाने को लेकर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन गंगा' के बारे में विपक्ष के नेताओं को जानकारी दी। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों/छात्रों के लिए परामर्श जारी किया गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर 3000 से अधिक भारतीय और चीनी छात्रों को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

भारत सरकार ने बुधवार को यूक्रेन के शहर खारकीव को छोड़ने का परामर्श जारी किया था, लेकिन इसके बाद भी वहां फंसे तमाम छात्र युद्ध ग्रस्त पूर्वी यूक्रेन से सुरक्षित क्षेत्र में जाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच वहां फंसे भारतीय नागरिकों/छात्रों के लिए परामर्श जारी किया गया है। 

'कम खाएं-अनावश्यक ऐप्स हटाएं'; खारकीव में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी, बताया क्या करें और क्या नहीं करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 3000 से अधिक भारतीय छात्रों और चीनी छात्रों को यूक्रेन में बंधक बनाकर रखा जा रहा है। भारत अब रूस के माध्यम से अपने नागरिकों को वापस लाएगा।

व्लादिमीर पुतिन का बड़ा आरोप- यूक्रेन में 3000 से अधिक भारतीय छात्रों को बंधक बनाया गया

सड़क मंत्रालय ने मोटर दुर्घटना दावा न्‍यायाधिकरण (एमएसीटी) द्वारा दावों के जल्द निपटान के लिए नए नियम जारी किए हैं। मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि नए नियम में दावों के जल्द निपटान को लेकर विभिन्न पक्षों के लिए समय-सीमा के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच, विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (डीएआर) और इसकी सूचना की प्रक्रिया तय की गई है।

अब जल्द होगा दुर्घटना दावों का निपटारा, नए नियम जारी, 1 अप्रैल से होंगे लागू

यूक्रेन में रूस के हमले को 8 दिन हो गए हैं। इस बीच क्वाड नेताओं की अहम बैठक हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा इस बैठक में शामिल हुए।

QUAD नेताओं ने की अहम बैठक, PM मोदी ने कहा- बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की जरूरत

रूस-यूक्रेन जंग के आठवें दिन फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक बार फिर रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की। यह बातचीत करीब डेढ़ घंटे चली, लेकिन इसमें पुतिन की ओर से ऐसी बातें कही गईं कि मैक्रों ने यूक्रेन में और भी बुरा होने का अंदेशा जताया है।

'यूक्रेन में अभी और होना है बुरा', पुतिन से 90 मिनट लंबी बातचीत के बाद मैक्रों को क्‍यों हुआ ये अंदेशा

यूक्रेन में संकट दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इस बीच उत्तरपूर्वी शहर सुमी में फंसे छात्रों ने मदद की अपील की है। उम्मीद है कि कीव और खारकीव जैसी मुश्किल स्थिति का सामना करने से पहले उन्हें निकाला जाएगा। गौरतलब है कि सूमी रूस की सीमा के पास है।

'बम विस्फोट की आवाज से जाग जाते हैं, हम कैसे नहीं घबराएं'; यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट ने बताए कितने बदतर हैं हालात

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अभी तक 18000 भारतीयों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। कुछ सौ नागरिक अभी भी खारकीव में हैं। 30 उड़ानों से अब तक 6400 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है।

18000 भारतीयों ने छोड़ा यूक्रेन, 6400 पहुंचे स्वदेश, कुछ छात्र अभी भी खारकीव में: विदेश मंत्रालय

भारत में कम सीटें और महंगी फीस की वजह से हर साल हजारों छात्र विदेश में MBBS की पढ़ाई के लिए जाते हैं। लेकिन जब वह पढ़ाई पूरी कर भारत लौटते हैं, तो उनके लिए यहां डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करना आसान नहीं होता है।

विदेश से MBBS करने वाले 20 फीसदी छात्र ही भारत में हो पाते है PASS, जानें वजह

भारत सरकार लगातार युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने का प्रयास कर रही है। इसके लिए ऑपरेशन गंगा भी चलाया जा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में यूक्रेन से लौटे छात्रों से मुलाकात की है।

वाराणसी: यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले पीएम मोदी, ऑपरेशन गंगा के तहत निकाले जा रहे भारतीय

यूक्रेन में अब भी लगभग 17,000 भारतीय फंसे हैं, जिसे सुरक्षित देश वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया गया है। इसके तहत अगले कुछ दिनों में 80 फ्लाइट्स रवाना होगी। 24 मंत्रियों को भी इस संबंध में जिम्‍मेदारियां दी गई हैं।

80 फ्लाइट्स से होगी यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की घर वापसी, 24 मंत्रियों को सौंपी गई जिम्‍मेदारी

देश में टीकाकरण अभियान से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई काफी मजबूत हुई है। इस साल कोविड से होने वाली मौतों में 92 प्रतिशत ऐसे लोग थे जिन्होंने टीके की खुराक नहीं ली थी।

वैक्सीन ने थाम दी कोविड की रफ्तार, इस साल 92% मौत उनकी, जिन्होंने नहीं लिया था टीका

यूक्रेन ने रूस पर अपने खिलाफ क्लस्टर बमों और थर्मोबैरिक हथियारों के इस्‍तेमाल का आरोप लगाया है, जो परंपरागत हथियारों के मुकाबले कहीं अधिक खतरनाक हैं। ये ऑक्‍सीजन को निगलने वाली आग का गोला बनाते हैं, जो आसपास मौजूद किसी भी जीवित प्राणी से हवा को अवशोषित कर लेता है।

Russia Ukraine war: क्‍या है Thermobaric हथियार, जो ऑक्‍सीजन को सोख बना देता है आग का गोला

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित किया, जिस दौरान उनके साथ अखिलेश यादव और जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्‍होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

'मैं डरने वाली नहीं', वाराणसी में अखिलेश यादव के समर्थन में ममता बनर्जी की रैली, बीजेपी पर जमकर बरसीं

शार्क टैंक इंडिया शो में लोगों के बिजनेस आइडिया सुनकर उन्हें सलाह देने वाले और उनके कारोबार में निवेश कर उनका करियर बनाने वाले बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर के खिलाफ उनकी खुद की कंपनी भारतपे ने बड़ा फैसला लिया, जिसके बाद अब अशनीर कंपनी के को-फाउंडर नहीं हैं।

अपनी ही बनाई कंपनी से हाथ धो बैठे 'शार्क' अशनीर ग्रोवर, क्या है पूरी कहानी?

यूक्रेन पर रूस का हमला हर दिन तेज होता जा रहा है। कीव, खारकीव सहित दूसरे शहरों से भयानक तस्वीरें आ रही है। बेहद खूबसूरत से दिखने वाले शहर खंडहर बनते जा रहे हैं। रूस के इन हमलों से यूक्रेन की कई ऐसी धरोहरों पर भी खतरा बढ़ गया है, जो कि पूरी दुनिया में अपनी खास पहचान रखती हैं।

यूक्रेन में 7 बेहद खूबसूरत विश्व धरोहरें, बामियान की बुद्ध मूर्ति जैसा हाल होने का डर

यूक्रेन से भारतीय नागरिकों एवं छात्रों को सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन गंगा' के बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को विपक्ष के नेताओं को जानकारी दी। 

यूक्रेन पर विपक्ष के नेताओं के साथ जयशंकर की बैठक, थरूर बोले-विदेशी नीति इसी भावना के साथ चलनी चाहिए 

दिल्ली के मदनगिरी थानाक्षेत्र में एक ईसाई पादरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया। इस पादरी पर भीड़ ने आरोप लगाया कि ये धर्मांतरण करवाता है। घटना 25 फरवरी की Kalmon kalyan tet नाम का शख्स जो पेशे से एक पादरी है।

भीड़ ने जय श्री राम के जयकारे लगाने के लिए बोला, मना करने पर पादरी को जमकर पीटा

रक्षा विशेषज्ञ अभिजीत मित्रा ने दावा किया है कि भारत के कहने पर रूस ने आठ घंटे तक यूक्रेन पर हमले रोक दिए ताकि भारतीय छात्र वहां से बाहर निकल सकें। 

'भारत के कहने पर रूस ने 6 से आठ घंटे तक हमले रोके', जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध (Russia-Ukraine War) लगातार खतरनाक होता जा रहा है। इस युद्ध पर पूरे विश्व की नजरें टिकी हुई हैं। मिसाइलों के हमले में यूक्रेन की आलीशान बिल्डिंग खहंडर बन चुकी है। 

Ukraine Russia War: रूस के पास अमेरिका से अधिक हैं परमाणु हथियार, जानें दुनिया में किसके पास हैं सबसे अधिक एटम बम

यूक्रेन पर रूस के हमला आठवें दिन में प्रवेश कर गया है। इन आठ दिनों में यूक्रेन में भयंकर रूप से बर्बादी हुई है। यूक्रेन के ताजा हालात की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के संवाददाता प्रदीप दत्ता वार जोन में है। 

Ukraine Russia War : यूक्रेन से टाइम्स नाउ नवभारत की ग्राउंड रिपोर्ट, लवीव की सड़कों पर पसरा है सन्नाटा

यूक्रेन में भारतीय छात्रों को बंधक बनाए जाने की मीडिया रिपोर्टों पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में किसी भारतीय को बंधन बनाए जाने की खबर नहीं है।

'यूक्रेन में भारतीय छात्रों के बंधक होने की खबर नहीं', मीडिया रिपोर्टों पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया 

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर रूस ने बुधवार को बड़ा दावा किया। दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने आरोप लगाया है कि भारतीय छात्रों को ढाल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने उन्हें बंधक बनाया है।

Indian students : 'भारतीय छात्रों को बनाया है बंधक', रूस के दावे पर यूक्रेन ने दी प्रतिक्रिया  

6वें चरण में कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में सीएम योगी आदित्याथ समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह सुबह गोरखपुर में अपने मत का इस्तेमाल किया।

मतदान के बाद बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, आपका एक मत प्रदेश की बदलेगा तकदीर

यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के खिलाफ रूस को बाकी देशों का समर्थन मिला। यूएन में गुरुवार को लाए गए निंदा प्रस्ताव के पक्ष में 141 वोट पड़े जबकि 35 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया।

Russia Ukraine News : संयुक्त राष्ट्र में इन 5 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ दिया वोट, खुलकर दिया रूस का साथ 

पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत के दौरान  यूक्रेन की स्थिति की समीक्षा की, विशेष रूप से खार्किव में जहां कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं उन्होंने संघर्ष क्षेत्रों से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा हुई।

Russia Ukraine war: इंडियन स्टूडेंट्स की सुरक्षित निकासी और अहम मुद्दों पर PM मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात

भारत ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उस प्रस्ताव पर भाग नहीं लिया, जिसमें यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता की कड़ी निंदा की गई।

UNGA में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पास, भारत फिर रहा वोटिंग से दूर, 141 ने पक्ष में किया वोट

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को किस प्रकार सुरक्षित भारत लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे कार्य को 4 भागों में विभाजित किया गया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे यूक्रेन से भारतीयों को लाने के लिए पूरे टास्क को 4 भागों में बांटा गया

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।