लाइव टीवी

आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 8 जुलाई, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Jul 09, 2022 | 00:17 IST

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), 8 जुलाई, 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 8 जुलाई (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

Loading ...
आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 8 जुलाई की बड़ी खबरें।

Aaj ki Taza Khabar: अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से 13 लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। इस हादसे में कई टेंट्स को भी नुकसान पहुंचा। आनन-फानन घायलों और अन्य लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया, जबकि राहत और बचाव कार्य फिलहाल जारी है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस बाबत कुछ हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी किए हैं, जिन पर कॉल कर मदद और वहां फंसे परिजन के बारे में जानकारी जुटाई जा सकती है।  

Amarnath गुफा के पास फटा बादल, 13 की मौत, 48 हताहत; 25 टेंट तबाह और बहे दो लंगर हॉल

जम्मू और कश्मीर में शुक्रवार (आठ जुलाई, 2022) को बड़ा प्राकृतिक हादसा हो गया। दरअसल, अमरनाथ में निचली पवित्र गुफा के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे बादल फट गया। इस आसमानी आफत ने 13 लोगों की जान लील ली, जबकि 25 टेंट तबाह हो गए और दो लंगर हॉल बह गए। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल था। 

PM नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे को इन भावुक शब्दों के साथ किया यादः बोले- मानो घर का कोई अपना चला गया हो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (आठ जुलाई, 2022) को जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या के बाद उन्हें बड़े ही भावुक शब्दों के साथ याद किया। अपने ब्लॉग में उन्होंने आबे के साथ बिताए खास पलों का जिक्र करते हुए 10 यादगार फोटो शेयर किए और कहा कि ऐसा लगता है कि मानो कोई अपने घर का व्यक्ति चला गया हो।

एक्शन में ED: इधर दिल्ली में सत्येंद्र जैन की पत्नी को भेजा समन, उधर झारखंड में सोरेन के MLA के ठिकानों पर रेड

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार (आठ जुलाई, 2022) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी पत्नी पूनम को समन भेजा है। कहा जा रहा है कि ईडी के अफसर उनसे पूछताछ भी कर सकते हैं।समाचार एजेंसी एएनआई ने ईडी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ईडी ने पूनम को अगले हफ्ते मनी लॉन्ड्रिंग केस में समन जारी किया है। सूत्रों की मानें तो पूनम को 14 जुलाई को ईडी मुख्यालय में हाजिर होने के लिए कहा गया है, जहां उनसे इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

शिंजो आबे की जीवन यात्रा: स्टील कंपनी में काम करने से लेकर जापान के प्रधानमंत्री तक

देश के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार में जन्मे शिंजो आबे ने सबसे लंबे वक्त तक जापान के प्रधानमंत्री का पद संभाला। आबे की शुक्रवार को पश्चिमी जापान में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। आर्थिक अस्थिरता से जूझ रहे जापान में काफी हद तक स्थिरता लाने का श्रेय आबे को दिया जाता है। हालांकि देश के शांतिवादी संविधान को संशोधित करने के उनके आह्वान ने जापान के कई लोगों के अलावा पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया और चीन को भी नाराज किया।

शिंजो आबे का निधन, पीएम मोदी ने की राष्ट्रीय शोक की घोषणा, हुए भावुक- हैरान और दुखी हूं, मेरे पास शब्द नहीं

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का 08 जुलाई 2022 को निधन हो गया। देश के पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि शनिवार को पूरे भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक होगा। पूरे भारत में शोक के दिन राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों पर आधा झुका रहेगा जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।

शिंजो आबे का हत्यारा गिरफ्तार, बताया क्यों मारी गोली, जापान की सेना में कर चुका है नौकरी

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। पश्चिमी क्षेत्र में पीछे से दो बार गोली मारी गई। जिससे उनकी मौत हो गई। क्योडो न्यूज एजेंसी ने बताया कि आबे की गर्दन के दाहिने हिस्से में बंदूक से गोली लगी जिससे उनके सीने में आंतरिक रूप से खून बह रहा था। पुलिस ने घटनास्थल पर ही संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।

PM नरेंद्र मोदी की काशी से शिंजो आबे का था खास नाताः माथे पर तिलक, हाथ में थाल ले तब की थी मां गंगा की आरती, देखें- VIDEO

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे बेशक अब इस दुनिया में न हों, पर वे पीएम नरेंद्र मोदी और कई भारतीयों के दिल और यादों में रहेंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि वह हिंदुस्तानी पीएम के अच्छे दोस्त होने के साथ हमारे मुल्क से भी खासा लगाव रखते थे। पूर्व पीएम का भारत प्रेम एक बार नहीं बल्कि कई मौकों पर देखने को मिला। फिर चाहे पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हो या उनके गृह राज्य गुजरात में। आबे जब-जब भारत आए तब-तब उन्होंने भारत और यहां के नेताओं के साथ अपनी घनिष्ठता का परिचय दिया।

किसान क्रेडिट कार्डधारकों के लिए वित्त मंत्री ने बैंकों से किया आग्रह, जानें कैसे होगा फायदा

केंद्र सरकार गांवों में लोगों की आय बढ़ाने के लिए जल्द ही बड़ा कदम उठा सकती है। दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सरकारी सेक्टर के बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के धारकों को आसान कर्ज प्रवाह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री से किसान क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा की। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने बताया कि वित्त मंत्री ने इस बात पर मंथन किया कि कैसे संस्थागत ऋण इस सेक्टर को उपलब्ध कराया जा सकता है।

Central Pay Commission ने तय कर रखा है न्यूनतम वेतन, फिर भी 15,000 रुपए से भी कम सैलरी पा रहे ये लोग- रिपोर्ट

भारत में कारखानों, निर्माण और खनन सरीखे क्षेत्रों में काम करने वाले (ब्लू कॉलर्ड) दो-तिहाई से ज्यादा कर्मचारी 15,000 रुपए से कम मासिक वेतन पाते हैं। यह केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) की ओर से तय न्यूनतम वेतन से कम है। यह जानकारी बृहस्पतिवार (आठ जुलाई, 2022) को एक रिपोर्ट में दी गई।

Shinzo Abe : आबे पर जानलेवा हमले पर चीन की पहली प्रतिक्रिया, दांव चलने से बाज नहीं आया 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमले की घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि 'वह अपने दोस्त आबे पर हुए हमले से बेहद दुखी हैं। 

Shinzo Abe : अपने खास दोस्त आबे पर हमले से बेहद दुखी हैं प्रधानमंत्री मोदी, ट्वीट कर कही ये बात

Realme C35 का एक नया रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अब ये फोन 6GB+128GB वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स फोन के बाकी वेरिएंट्स यानी 4GB+64GB और 4GB+128GB वेरिएंट्स जैसे ही रहेंगे।

दमदार फीचर्स वाले Realme C35 का ये नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, अभी खरीदें 13,999 रुपये में

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में आई गिरावट के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है। 

Lalu Yadav की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट, बेटी मीसा भारती ने फोटो ट्वीट कर दी ये जानकारी

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। रामनगर के ढेला नदी में पानी के तेज बहाव में एक एर्टिगा कार के बह जाने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एक लड़की को जिंदा बचा लिया गया है। |

Uttarakhand: रामनगर में भीषण हादसा, उफनाई नदीं में कार बहने से नौ लोगों की मौत

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारने की खबर है। उन पर हमला उस वक्त हुआ जब वह नारा शहर में भाषण दे रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस बारे में जापान की सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Shinzo Abe : जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को गोली मारी, शरीर में हरकत नहीं, हालत गंभीर

बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में भी सियासी संकट गहरा गया है। देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इस पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। अगले पीएम का चुनाव कंजरवेटिव पार्टी से होना है। 

Who is Rishi Sunak : फिटनेस, आकर्षक व्यक्तित्व को लेकर चर्चा में रहते हैं ऋषि सुनक, बन सकते हैं ब्रिटेन के PM

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे शुक्रवार को पहली बार दिल्ली आ रहे हैं। उनकी यह यात्रा काफी अहम बताई जा रही है। अपनी इस यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।

CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली आ रहे शिंदे, PM मोदी सहित BJP के शीर्ष नेताओं से होगी मुलाकात 

बिहार के अररिया (Araria News) में एक बच्चे के पिता को इतना गुस्सा आया है कि वह तलवार लेकर बच्चे के स्कूल पहुंच गया। मामला  जिले के जोकीहाट प्रखंड के अंतर्गत भगवानपुर पंचायत का है।

Bihar: अररिया में यूनिफॉर्म-किताबों के पैसे नहीं आए, तो तलवार लेकर स्कूल पहुंचा बच्चे का पिता

दिल्ली के गांधी नगर में बीती रात पथराव हुआ है। कैंडल मार्च के दौरान पुलिस पर उपद्रवियों ने पथराव किया है। इतना ही नहीं पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया है।  दरअसल पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक महिला की अप्राकृतिक मौत के खिलाफ कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे थे।

Delhi: गांधीनगर में महिला की हत्या को लेकर बवाल, कैंडल मार्च निकाल रही भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

भारत के इतिहास में आठ जुलाई का दिन एक खास दिन के तौर पर दर्ज है। इस दिन पश्चिम बंगाल में महान राजनीतिज्ञ ज्योति बसु और भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली का जन्म हुआ था।

8 जुलाई का इतिहास:  क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली का जन्म

भारत में रेलों के परिचालन में कई अहम फैक्टर काम करते हैं वहीं कई अन्य वजहों से भी ट्रेनों के संचालन पर फर्क पड़ता है, गौर हो कि देश में बड़ी संख्‍या में लोग रोजाना ट्रेनों में सफर करते हैं।

IRCTC Trains Cancelled List, 8 जुलाई : ट्रेन से करना है सफर तो यात्रा से पहले देख लें कैंसिल ट्रेनों की लिस्‍ट

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।