लाइव टीवी

Assam में 15 साल की लड़की ने HIV पॉजिटिव ब्वॉयफ्रेंड का निकाला खून, प्यार साबित करने के लिए शरीर में किया इंजेक्ट

Updated Aug 09, 2022 | 16:27 IST

Assam: फेसबुक के जरिए 15 साल की किशोरी की लड़के के साथ दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों को सच्चा प्यार हो गया और समय के साथ उनका बंधन पानी से भी गहरा होता चला गया।

Loading ...
लड़की ने HIV पॉजिटिव ब्वॉयफ्रेंड का निकाला खून। (सांकेतिक फोटो)
मुख्य बातें
  • अजीबोगरीब तरीके से लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए किया अपने प्यार का इजहार
  • लड़की ने HIV पॉजिटिव ब्वॉयफ्रेंड का निकाला खून
  • प्यार साबित करने के लिए शरीर में ब्वॉयफ्रेंड के खून को किया इंजेक्ट

Assam: 'प्यार अंधा होता है। ये सब कुछ देखता है, लेकिन बुरा नहीं मानता'। पूर्वोत्तर के राज्य असम के सुआलकुची जिले में एक लड़की ने अजीबोगरीब तरीके से अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए अपने प्यार का इजहार किया। दरअसल उसने अपने सच्चे प्यार को दिखाने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड का एचआईवी पॉजिटिव खून लेकर उसे अपने शरीर में इंजेक्शन की मदद से लगाया।

लड़की ने अजीबोगरीब तरीके से ब्वॉयफ्रेंड के लिए किया अपने प्यार का इजहार

Ghaziabad: प्यार तूने क्या किया? गाजियाबाद में कातिल हसीना ने उस्तरे से काट दिए अपने प्रेमी का गला, बताई ये वजह

फेसबुक के जरिए लड़के से हुई थी दोस्ती

लड़का हाजो के सतडोला का रहने वाला है। फेसबुक के जरिए 15 साल की किशोरी की लड़के के साथ दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों को सच्चा प्यार हो गया और समय के साथ उनका बंधन पानी से भी गहरा होता चला गया। जल्द ही दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। ऑनलाइन चल रही खबरों के मुताबिक लड़की अपना घर छोड़कर कई बार लड़के के साथ भाग चुकी है। हर बार जब वह भागती थी तो उसके माता-पिता उसे घर लाते थे।

मम्मी-पापा सॉरी, मैं जो करने जा रहा हूं वह गलत है, उस लड़की ने प्यार में फंसा कर मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है

हालांकि इस बार उसने एक ऐसा कठोर कदम उठाया, जिससे सभी हैरान रह गए। इस बार उसने अपने एचआईवी पॉजिटिव ब्वॉयफ्रेंड के शरीर से सिरिंज की मदद से खून निकाला और फिर खुद को इंजेक्शन लगाया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।