लाइव टीवी

चंद घंटे बाद ही BJP ने किया कपिल गुर्जर से किनारा, कहा-उसकी विचारधारा पार्टी के अनुरूप नहीं

BJP cancels membership of kapil gurjar says his ideology does not match with party
Updated Dec 30, 2020 | 22:30 IST

दरअसल, भाजपा में कपिल शामिल किए जाने के बाद भगवा पार्टी विपक्ष के निशाने पर आ गई। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने समय गंवाए बिना भगवा पार्टी पर हमला बोलना शुरू कर दिया।

Loading ...
BJP cancels membership of kapil gurjar says his ideology does not match with partyBJP cancels membership of kapil gurjar says his ideology does not match with party
तस्वीर साभार:&nbspANI
चंद घंटे बाद ही BJP ने किया कपिल गुर्जर से किनारा।

नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान हवा दो राउंड गोलीबारी करने वाले कपिल गुर्जर चंद घंटे ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्य रह सका। पार्टी में शामिल किए जाने के कुछ घंटे बाद ही भाजपा ने उसकी पार्टी की सदस्यता रद्द कर दी। उत्तर प्रदेश भाजपा ने ट्वीट कर रहा कि कपिल गुर्जर की विचारधारा उससे मेल नहीं खाती। दरअसल, टाइम्स नाउ से बातचीत में कपिल ने कहा कि उसकी विचारधारा भाजपा के अनुरूप है और पार्टी की सदस्यता खत्म किए जाने के बावजूद वह भाजपा के लिए काम करता रहेगा।  

विपक्ष के निशाने पर आई बीजेपी
दरअसल, भाजपा में कपिल शामिल किए जाने के बाद भगवा पार्टी विपक्ष के निशाने पर आ गई। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने समय गंवाए बिना भगवा पार्टी पर हमला बोलना शुरू कर दिया। समझा जाता है कि कपिल को पार्टी में शामिल करने के बाद उठे विवाद को देखते हुए भाजपा ने कपिल की सदस्यता खत्म करने में देरी नहीं की।  

उत्तर प्रदेश भाजपा ने दी सफाई
उत्तर प्रदेश भाजपा ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'गाजियाबाद के कपिल गुर्जर की विचारधारा भाजपा के अनुरूप नहीं है। कपिल गुर्जर की सदस्यता को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमान्य करार दिया जाता है।' 

शाहीन बाग में की थी फायरिंग
शाहीन बाग में हवा में फायरिंग करने के बाद कपिल ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए थे। साथ ही उसने कथित रूप से कहा, 'हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, केवल हिंदुओं की चलेगी।' इस घटना के एक दिन बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। 

नेता बोले-मामले की जानकारी नहीं थी
गुर्जर की सदस्यता अमान्य घोषित किए जाने के बाद भाजपा के गाजियाबाद प्रभारी संजीव शर्मा ने कहा कि महानगर कार्यालय पर बीएसपी छोड़कर आए कुछ युवा कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करवाया गया, इसमें कुछ व्यक्तियों के साथ कपिल गुर्जर भी शामिल था। हमें उसके विवादित शाहीन बाग मामले की जानकारी नहीं थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।