लाइव टीवी

Bongosagar Exercise: समुद्र में नौसेना की ताकत, भारत- बांग्लादेश का द्विपक्षीय ‘बोंगोसागर’ सैन्य अभ्यास शुरू

Updated Oct 04, 2020 | 14:53 IST

भारतीय नौसेना ने बांग्‍लादेश की नौसेना के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में अभ्‍यास शुरू कर दिया है। दोनों देशों के बीच संयुक्‍त अभ्‍यास को 'बोंगोसागर' नाम दिया गया है।

Loading ...
भारत- बांग्लादेश का द्विपक्षीय ‘बोंगोसागर’ सैन्य अभ्यास शुरू
मुख्य बातें
  • इस वार्षिक 'बंगसागर' अभ्यास के तहत विभिन्न प्रकार के समुद्री अभ्यास किए जा रहे हैं
  • जून से अभी तक नौसेना विभिन्न देशों के साथ कर चुकी हैं पाच बड़े युद्धाभ्यास
  • चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच नौसेना मजबूत कर रही है अपने द्विपक्षीय संबंध

नई दिल्ली: भारत औऱ चीन के बीच लद्दाख में चल रहे तनाव के बीच भारत लगातार समुद्र में विभिन्न देशों के साथ अभ्यास करने में जुटा है और दूसरे देशों की नौसेनाओं के साथ संबंधों को मजबूत करने में जुटा है। जून से अभी तक नौसेना अमेरिका, ऑस्टेलिया सहित पांच देशों की नौसेनाओं के साथ अभ्यास कर चुकी है। इस बीच भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं ने आज बंगाल की खाड़ी में एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। इस वार्षिक 'बंगसागर' अभ्यास के तहत विभिन्न प्रकार के समुद्री अभ्यास किये गए।

बोंगोसागर अभ्यास

 इस अभ्यास का नाम ‘बोंगोसागर’ अभ्यास है जिसके तहत बड़े पैमाने पर समुद्री अभ्यास और अभियान किए जाने हैं जिसका पहला संस्करण पिछले साल अक्टूबर में आयोजित किया गया था। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा,‘इसका मकसद बड़े पैमाने पर समुद्री अभ्यास और अभियान के जरिए संयुक्त अभियानगत कौशल विकसित करना है। दोनों नौसेनाओं के पोत सतह समुद्री युद्धाभ्यास और हेलिकॉप्टर अभियानों में भाग ले रहे हैं।’ समुद्र में नौसेना के जंगी जहाजों के साथ हेलीकॉप्टर भी देखे जा सकते हैं।

विभिन्न देशों के साथ अभ्यास
आपको बता दें कि भारतीय नौसेना समुद्र में लगातार अभ्यास करते रहती है। सितंबर के अंतिम सप्ताह के दौरान भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की नौसेनाओं ने हिंद महासागर में अभ्‍यास किया गया था। वहां भारत और जापान की नौसेनाओं ने उत्‍तरी अरब सागर में 26-28 सितंबर तक अभ्‍यास किया था जबकि पिछले महीने ही रूस के साथ बंगाल की खाड़ी में आयोजित एक्‍सरसाइज में कई तरह के अभ्यास किए गए। इसके अलावा अमेरिका के साथ भी अभ्यास लगातार हो रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।