लाइव टीवी

Chhath Puja 2020: देशभर में छठ पूजा की धूम, लाखों व्रतियों ने अस्ताचलगामी भास्कर को दिया अर्घ्य

Updated Nov 21, 2020 | 09:28 IST

लोकआस्था का पर्व छठ पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यूपी, बिहार और झारखंड में तीसरे दिन शुक्रवार को लाखों व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्‍य द‍िया।

Loading ...
Chhath Celebration
मुख्य बातें
  • यूपी, बिहार और झारखंड में तीसरे दिन शुक्रवार को लाखों व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्‍य द‍िया।
  • लोकआस्था का पर्व छठ पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार, पूर्व ड‍िप्‍टी सीएम सुशील मोदी ने मनाया छठ का पर्व।

Chhath Puja 2020: लोकआस्था के पर्व छठ के तीसरे दिन शुक्रवार को लाखों व्रतियों ने स्वर्णरेखा, दामोदर, कोयल, शंख आदि तमाम प्रमुख नदियों के तट पर अस्ताचलगामी भास्कर को अर्घ्य देकर उनकी पूजा अर्चना की और अपने परिजनों तथा राज्य के लोगों के कल्याण की कामना की।

रांची में बड़ी संख्या में लोगों ने कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करते हुए स्वर्ण रेखा एवं हरमू नदी, धुर्वा, कांके, गैतलसूद आदि बांधों तथा विभिन्न तालाबों के किनारे भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया। परंपरानुसार छठ व्रती सूप में पूजा सामग्री लेकर नदियों एवं तालाबों के तटों पर पहुंचे और उन्होंने भगवान भास्कर को पूर्ण श्रद्धा के साथ सपरिवार अर्घ्य दिया।

इस मौके पर पलामू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कल ही स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच मुफ्त में मास्क वितरित किए गए थे साथ ही, सामाजिक दूरी को बनाते हुए सूर्योपासना के कार्यक्रम पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। उपायुक्त शशिरंजन ने बताया कि नदी में केवल वयस्क महिला-पुरुषों को ही उतरने की इजाजत दी गई। इसके अलावा तट के किनारे घेराबंदी करके गहरे पानी में उतरने की मनाही थी।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान सूर्य से राज्य के कल्याण की कामना की है। बिहार में भी छठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्‍य दिया गया। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी महापर्व धूमधाम से मनाया।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छठ पर्व के अंतिम दिन पूजा करते हुए।


यूपी में भी लखनऊ गोमती नदी के तट पर छठ पर्व के अंतिम दिन श्रद्धालु उगते सूरज को उषा अर्घ्य अर्पित किया। गोरखपुर में श्रद्धालु छठ पर्व के अंतिम दिन सूर्य को अर्घ्य द‍िया। वहीं प्रयागराज में भी छठ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।  इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भोजपुरी समाज समेत प्रदेश की जनता को छठ पर्व की बधाई दी थी। अपने बधाई संदेश में उन्‍होंने कहा था कि प्रकृति के प्रति वंदनीय भाव के प्रतीक लोक आस्था के महापर्व "छठ पूजा" की आप सभी को शुभकामनाएं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।