लाइव टीवी

Bihar Chunav: बिहार में कौन-कौन करेगा कांग्रेस के लिए प्रचार, देखें स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Updated Oct 10, 2020 | 19:59 IST

Congress star campaigners List: कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कुल 30 नाम हैं।

Loading ...
सोनिया गांधी
मुख्य बातें
  • बिहार में 3 चरणों में चुनाव होना है
  • कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है
  • कांग्रेस का आरजेडी और लेफ्ट से गठबंधन है

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Elections 2020) के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, सचिन पायलट और शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं। लिस्ट में कुल 30 नेताओं के नाम हैं, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, राज बब्बर, कीर्ति आजाद, संजय निरूपम, उदित राज और इमरान प्रतापगढ़ी का भी नाम है। 

कांग्रेस इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और वाम दलों के साथ गठबंधन कर उतर रही है। कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

बिहार में कांग्रेस पहले चरण में 21 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बुधवार को पहले चरण के टिकटों की घोषणा की गई, जिसके बाद टिकट पाने में असफल रहे नेताओं में काफी नाराजगी है। मुस्लिम नेता पहले चरण के टिकट बंटवारे से संतुष्ट नहीं हैं। किसी भी अल्पसंख्यक को एक भी टिकट नहीं दिया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ ने आरोप लगाया कि टिकट बेचे गए हैं।

कांग्रेस का नेतृत्व इस तरह के विरोध और आरोपों को खारिज कर रहा है। पार्टी का कहना है कि इसके पास अपने कोटे की सीमित संख्या है और इसलिए सभी को टिकट नहीं दिया जा सकता।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।