लाइव टीवी

महाराष्ट्र में फिर से डरा रहा कोरोना, 8 हजार से अधिक नये मामले सामने आये, मुंबई के हालात भी खराब 

Updated Feb 24, 2021 | 22:51 IST

Corona Cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि बुधवार को भी जारी रही और राज्य में करीब चार महीने बाद संक्रमण के 8,807 नये मामले सामने आये।

Loading ...
बुधवार को मुंबई में 1,167 नये मामले सामने आये

महाराष्ट्र में कोरोना मामलों के बढ़ने की रफ्तार जारी है, बुधवार के दिन एक बार फिर कोरोना के मामलों में वृर्द्धि देखी गई बीते 24 घंटों में राज्य में 8,807 नए कोरोना मामले पाए गए हैं वहीं इस घातक बीमारी के चलते 80 मौतें भी हुई हैं। वहीं इससे पहले मंगलवार के दिन महाराष्ट्र में 6,218 मामले दर्ज किए गए थे और 51 मौत हुईं थीं, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,21,119 हो गई। हेल्थ विभाग ने कहा कि बुधवार को 80 और मरीजों की मौत होने की जानकारी सामने आयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 51,937 हो गई।

राज्य में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी हुई है क्योंकि राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 6,218 नये मामले सामने आये थे। 80 मौतों में से 27 मौतें पिछले 48 घंटे में हुईं जबकि 22 मौतें पिछले सप्ताह हुई थीं। बाकी 31 मौतें पिछले सप्ताह से पहले की अवधि के दौरान हुई थीं।

वहीं राज्य की राजधानी मुंबई की हालत भी खासी डरा रही है, यहां भी करीब 119 दिन बाद एक हजार से अधिक कोरोना मामले मिले हैं, मुंबई में बुधवार के दिन 1167 नए कोरोना मामले सामने आए। 

बुधवार को 2,772 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 20,08,623 हो गई। मुंबई शहर में कोविड-19 के सबसे अधिक नये मामले सामने आये। 

बुधवार को मुंबई में 1,167 नये मामले सामने आये। नागपुर जिला (नागपुर शहर को छोड़कर) और अमरावती शहर में क्रमश: 818 और 627 नये मामले सामने आये।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस  के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब मुंबई पुलिस में भी वर्क फ्रॉम होम की शुरुआत हो रही है, महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।

क्लास A और B के अधिकारियों की सौ फीसदी अटेंडेंस अनिवार्य है इसके बाद पुलिस कार्यालय मे काम करने वाले C और B क्लास के कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत की गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।