लाइव टीवी

भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो चली जाएगी 12 करोड़ से ज्यादा लोगों की जान

Updated Feb 18, 2020 | 10:35 IST

India-Pakistan war : पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक  2025 में परमाणु युद्ध हुआ तो 12.5 करोड़ लोगों की जान जा सकती है।

Loading ...
भारत-पाकिस्तान परमाणु युद्ध होने से भारी नुकसान होगा

नई दिल्ली: कश्मीर में आतंकवादी हमले से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दो परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों के बीच सैनिक संघर्ष और बढ़ सकता है। म्यूनिख सिक्योरिटी रिपोर्ट 2020 ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2025 में परमाणु युद्ध हुआ तो 50-125 मिलियन ( 5 करोड़ से 12.5 करोड़ तक) लोगों की मौत का कारण बन सकता है। 

परमाणु हथियारों की रेस से और बढ़ेगा तनाव
रिपोर्ट ने बताया कि इस क्षेत्र में प्रमुख शक्तियों के बीच संघर्ष और प्रतिद्वंद्विता काफी है खासकर भारत और पाकिस्तान के बीच, साथ ही चीन भी इसमें शामिल है। यह संघर्ष और प्रतिद्वंद्विता 2019 और तेज हुए हैं। भारत अपना परमाणु परीक्षण पूरा किया है और पाकिस्तान का भी ऐसा करने का इरादा है। इस क्षेत्र में परमाणु हथियारों की रेस से सुरक्षा की स्थिति को खराब और नाजुक हो सकती है।

भारत-पाक परमाणु युद्ध से होंगे ये नुकसान
इस धारणा के आधार पर कि भारत और पाकिस्तान के पास 100 और 150 सामरिक परमाणु हथियार हैं, रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध 15 से 100 किलोटन परमाणु हथियार छोड़े जाएंगे और इसके परिणामस्वरूप 16-36 मिलियन टन काला कार्बन धुआं वातावरण में छा जाएगा। सूरज की रोशनी में 20-35 प्रतिशत की कमी आ जाएगी। जमीन पर फसलों के उत्पादन में 15-30 प्रतिशत की गिरावट आएगी। और महासागरों में 5-15 प्रतिशत का असर पड़ेगा। 50-125 मिलियन ( 5 करोड़ से 12.5 करोड़) लोगों की तत्काल मृत्यु हो जाएगी।

कश्मीर में हुए तो और बढ़ेगा तनाव
यह कहते हुए कि अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति अस्थिर है, रिपोर्ट में 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा हमले का भी उल्लेख है, जिसके परिणामस्वरूप भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया और दोनों देशों के बीच सैन्य आदान-प्रदान देखा गया। इस तनावपूर्ण स्थिति में कश्मीरी विद्रोहियों द्वारा किए गए किसी भी हमले से तनाव और बढ़ सकता है। दो परमाणु-सशस्त्र शक्तियों के बीच सैन्य टकराव भी बढ़ सकता है।

पुलवामा हमले के बाद भारत ने दिया था मुंहतोड़ जवाब 
भारत द्वारा पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 शहीदों जवानों को श्रद्धांजलि देने के कुछ ही दिनों बाद यह रिपोर्ट आई है। पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक आत्मघाती हमलावर ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाई-वे पर 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ काफिले की बस से विस्फोट भरे वैन को टक्कर मार दी थी। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित बालाकोट में जैश के ट्रैनिंग कैंप हमला कर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।