लाइव टीवी

पद्म अवॉड्स का ऐलान, शिंजो आबे को पद्म विभूषण, रामविलास पासवान-तरुण गोगोई को पद्म भूषण, पढ़ें पूरी लिस्ट

Updated Jan 25, 2021 | 21:39 IST

Padma Awards: भारत सरकार ने 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म अवॉड्स की घोषणा कर दी है। इस बार 119 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।

Loading ...
पद्म अवॉर्ड की घोषणा
मुख्य बातें
  • जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया
  • दिवंगत गायक एस पी बालासुब्रमण्यम को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है
  • तरुण गोगोई, रामविलास पासवान और सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण

नई दिल्ली: 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म सम्मान से सम्मानित होने वाली हस्तियों के नामों की घोषणा कर दी है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को भी पद्म भूषण दिया जाएगा। 119 लोगों को पद्म सम्मान मिलेगा।  7 को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जा रहा है। रामविलास पासवान को भी मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जा रहा है। नृपेंद्र मिश्र को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जा रहा है। नृपेंद्र मिश्र 2014 से 2019 तक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहे हैं।

पद्म श्री पाने वाले सभी हस्तियों के नाम यहां पढ़ें

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। किसी भी क्षेत्र में असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री नामक पद्म सम्मान (पुरस्कार) प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा समारोह में सम्मानित किया जाता है, जो हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाते हैं। पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं हैं और इस सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 10 व्यक्ति भी शामिल हैं। 16 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले हैं और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता भी शामिल है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।