लाइव टीवी

पकड़ौआ शादी: दीदी को छोड़ने ससुराल गया था भाई, जीजा ने अपनी बहन से जबरन करवा दी शादी

Updated Jan 31, 2022 | 12:32 IST

Samastipur me Pakadwa Shadi: बिहार की पकड़ौआ शादी के बारे में भला कौन नहीं जानता है। ताजा मामला राज्य के समस्तीपुर से सामने आया है जहां एक शख्स ने जबरन अपने साले को पकड़कर उसकी शादी अपनी बहन से करवा दी। 

Loading ...
दीदी को पहुंचाने गया ससुराल गया था भाई,वहां करा दी जबरन शादी
मुख्य बातें
  • बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का एक मामला
  • किसी ने पकड़ा तो किसी ने दूल्हे को पहनाया सेहरा, वीडियो वायरल
  • लड़की पक्ष और लड़के, दोनों के हैं अपने -अपने दावे

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में पकड़ौआ शादी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल एक युवक अपनी बहन को छोड़ने उसके ससुराल आया था और यहीं उसके जीजा ने युवक का अपहरण कर लिया और फिर जबरन उसकी शादी अपनी बहन से करवा दी। खबरों की मानें तो पहले लड़के के जीजा ने उसे बाइक का लालच दिलाया और जब तक वह कुछ समझ पाता तक उसका ब्याह हो चुका था।

युवक ने कही ये बात

सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि लड़के का हाथ जबरन पकड़कर वरमाला डलवायी जा रही है जबकि दुल्हन बगल में चुपचाप खड़ी है।  खुदनेश्वर स्थान मंदिर में  हुई इस शादी को लेकर युवक विनोद कुमार का कहना है कि उसकी जबरन शादी करवाई गई है और वह इसे स्वीकार नहीं करता है, जबकि  लड़की वालों का कुछ और ही पक्ष है।

लड़की वालों का पक्ष

कहा जा राह है कि युवक विनोद कुमार और जिस लड़की के साथ उसकी शादी कराई गई, दोनों की पहले जान-पहचान थी। लड़की वालों का कहना है कि जब भी विनोद यहां आता था तो छुप-छुपकर उनकी बेटी से मिलता था दोनों में अफेयर चल रहा था। परिवार वालों का दावा है कि इसलिए दोनों की शादी करवा दी। फिलहाल लड़की अपने परिजनों के वहां हैं जबकि युवक अपने घर आ चुका है।

ये भी पढ़ें: क्या है 'पकड़ौआ' या पकड़वा विवाह? बिहार में बहुत है चलन में, जानें ये शादी कैसे होती है?
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।