लाइव टीवी

Ram Vilas Paswan no more: अब स्मृति में रामविलास पासवान, पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किया याद

Updated Oct 08, 2020 | 23:00 IST

Reaction on Ramvilas Paswan death: अलग अलग दलों के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन को भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया है।

Loading ...
लंबी बीमारी के बाद रामविलास पासवान का निधन
मुख्य बातें
  • केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद एम्स में निधन
  • अलग अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने व्यक्त की संवेदना
  • पीएम मोदी ने किया ट्वीट, रामविलास पासवान जी का जाना अति दुखदायी, शब्द से परे है दुख

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और एलजेपी के संस्थापक रहे  रामविलास पासवान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन के बारे में चिराग पासवान ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी। 74 वर्ष की उम्र में उनका निधन दिल्ली के एम्स में हुआ। तीन से चार दिन पहले उनके दिल की सर्जरी हुई थी और चिराग पासवान ने जानकारी दी थी कि ऐसा हो सकता है कि एक बार और सर्जरी हो। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था 

74 वर्ष की उम्र में रामविलास पासवान का निधन
 रामविलास पासवान का जाना भारतीय राजनीति के लिए बड़ा नुकसान है। यह सच है कि उनके पार्टी का स्वरूप क्षेत्रीय था। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सक्रियता बिहार राज्य की सीमा से आगे की थी। उनके निधन पर अलग अलग राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। रामविलास पासवान दलित, शोषित वंचित और पिछड़ों की आवाज थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अपनी भावना का उद्गार करते हुए बताया कि उन्होंने अपना अभिन्न दोस्त खो दिया है। 

'शब्दों से परे दुखी हूं'
रामविलास पासवान के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि  मैं शब्दों से परे दुखी हूं। हमारे राष्ट्र में एक शून्य है जो शायद कभी नहीं भरेगा। श्री राम विलास पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी और किसी को खो दिया है, जो हर गरीब व्यक्ति को यह सुनिश्चित करने के लिए बेहद भावुक था कि वह गरिमा का जीवन जीते हैं।

भारतीय राजनीति और केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनकी अनुपस्थिति हमेशा बनी रहेगी। मोदी सरकार बिहार के गरीब और विकास के कल्याण के अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध होगी। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना और मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं- अमित शाह, गृहमंत्री

हमने उन्हें एक फायरब्रांड नेता के रूप में देखा, जो समाज के निचले स्तर के गरीब और व्यक्ति की चिंता करते थे। किसी भी सरकार में अपने मंत्री पद के बावजूद, उन्होंने हमेशा सभी दलों से मित्रता की। उनकी आत्मा को शांति मिले और भगवान उनके परिवार को शक्ति दे- जे पी नड्डा, बीजेपी अध्यक्ष

केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी का निधन मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा ग़रीबों, दलितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए काम किया। उनकी गिनती बिहार की मिट्टी से जुड़े क़द्दावर नेताओं में थी और उनके सभी दलों के साथ अच्छे सम्बंध थे- राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ- राहुल गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष

केंद्रीय मंत्री  रामविलासपासवान के निधन पर बिहार सीएम ने किया शोक वह कहते हैं कि वे भारतीय राजनीति के एक लंबे व्यक्तित्व थे - तेज स्वभाव वाले, लोकप्रिय नेता, योग्य प्रशासक, मिलनसार व्यक्तित्व के साथ मजबूत संगठनकर्ता। वह कहता है कि यह उसका व्यक्तिगत नुकसान है- नीतीश कुमार सीएम, बिहार

आज चिराग पासवान को रामविलास पास- जी की जरूरत थी जब उनका निधन हो गया। उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है, हम उनके साथ खड़े हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पासवान जी के साथ की थी, राजद और लोजपा ने 2010 में गठबंधन के रूप में कई चुनाव प्रचार किए थे: तेजस्वी यादव, राजद

ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करे और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे। यह बिहार की पूरी राजनीति के लिए नुकसान है, लोग दुखी हैं। पूरा राजद दुखी है कि इतना लंबा नेता हमें छोड़कर चला गया। हमारा पूरा परिवार उदास है-राबड़ी देवी, पूर्व सीएम बिहार

राम विलास पासवान जी के निधन पर मेरी असीम संवेदना और श्रद्धांजलि। वे देश के समाजवादी आंदोलन के एक प्रखर नेता थे और उन्होंने अपना सारा जीवन दलितों और उपेक्षितों के कल्याण में लगाया।राम विलास जी भारत सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे। मैं अटल जी की सरकार में पहली बार उन्हीं के साथ कोयला खान राज्य मंत्री था। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति- रविशंकर प्रसाद, कानून मंत्री

आदरणीय श्री रामबिलास पासवान केंद्रीय मंत्री भारत सरकार का निधन शोक़ाकुल करने वाला है ! उनकी आत्मा को भगवान शांति दें ! गुप्तेश्वर पांडेय, जेडीयू नेता

हमारे दिल के बेहद करीब,  मित्र सरीखे बड़े भाई, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर से अत्यंत आहत महसूस कर रहा हूं।वो जीवन भर शोषित, वंचित समाज की आवाज बुलंद करते रहे। उनका जाना बिहार के साथ साथ पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है- शाहनवाज हुसैन

 उनकी आत्मा को शांति मिले। उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए संघर्ष किया। मैं # रामविलासपासवान जी की असामयिक मृत्यु से बहुत दुखी हूं। उसके साथ दो दशक पुराना संबंध था। अपने बेटे चिराग पासवान के साथ बात की। अपने परिवार को नुकसान सहन करने की शक्ति देने के लिए भगवान से प्रार्थना की: योग गुरु रामदेव

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।