लाइव टीवी

Surya grahan 2021: आज पड़ रहा है साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें कब, कहां और कैसे देखें

Updated Jun 10, 2021 | 15:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Surya grahan 10 june 2021 date and time: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज पड़ रहा है, इस दौरान सूरज वलयाकार नजर आएगा। इसे 'रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है, जानें इसे कब, कहां और कैसे देखा जा सकता है।

Loading ...
Surya Grahan
मुख्य बातें
  • 10 जून 2021 यानी आज गुरूवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ रहा है
  • भारत में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा
  • सूर्य ग्रहण रूस, कनाडा और ग्रीनलैंड के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा

Surya Grahan 2021, Solar Eclipse 2021: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून यानी आज पड़ रहा है, जब सूरज वलयाकार नजर आएगा। इसे 'रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है। सूर्य ग्रहण दोपहर 01:42 बजे से शुरू हो चुका है जो शाम 06:41 बजे समाप्त होगा। भारत में सूर्य ग्रहण अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्व के कुछ राज्यों में ही दिखाई देगा। इस खगोलीय घटना को ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है और चांद पृथ्वी की। कभी-कभी चांद, सूरज और धरती के बीच आ जाता है। फिर वह सूरज की कुछ या सारी रोशनी रोक लेता है जिससे धरती पर साया फैल जाता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 

कब देखें सूर्य ग्रहण 

Timeanddate.com के अनुसार, सूर्य ग्रहण 10 जून को दोपहर 01:42 बजे से शुरू हो गया और शाम 06:41 बजे समाप्त होगा।

कहां देखें सूर्य ग्रहण 2021

सूर्य ग्रहण भारत से दिखाई देगा लेकिन अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्व के कुछ राज्यों में ही दिखाई देगा। नासा ने कहा कि यह रूस, कनाडा और ग्रीनलैंड के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। यह पहली बार कनाडा में उत्तरी ओंटारियो में और सुपीरियर झील के उत्तर की ओर देखा जाएगा। इसके कनाडा में लगभग तीन मिनट तक दिखाई देने की उम्मीद है। अपने चरम पर यह ग्रीनलैंड से दिखाई देगा जहां लोग रिंग ऑफ फायर देख सकेंगे। उसके बाद यह साइबेरिया और उत्तरी ध्रुव में भी दिखाई देगा।

यह खगोलीय घटना साइबेरिया और उत्तरी ध्रुव में भी दिखाई देगी। अमेरिका और भारत जैसे देश इस खगोलीय घटना से चूक जाएंगे, लेकिन पूर्वी तट और ऊपरी मध्य पश्चिम के लोगों को सूर्योदय के बाद इसकी झलक देखने को मिलेगी। 

भारत में पूर्ण सूर्य ग्रहण कैसे देखें?

वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन आप आकाशीय घटना को ऑनलाइन देख सकते हैं। Timeanddate.com ने सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीम लिंक पहले ही प्रकाशित कर दी है, ताकि आप 10 जून को इस घटना को ऑनलाइन देख सकें। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।