लाइव टीवी

देश में टीकाकरण अभियान ने पकड़ी गति, सबसे ज्यादा डोज देने के मामले में आगे हैं ये 5 राज्य, जानें आंकड़े

Updated Jun 23, 2021 | 18:19 IST

Top 5 states in vaccination: देश में अभी तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा वैक्सीन की डोज लगी हैं। वहीं दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है। गुजरात तीसरे, राजस्थान चौथे और कर्नाटक 5वें नंबर पर है।

Loading ...
देश में जारी है टीकाकरण

नई दिल्ली: 21 जून से देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण नीति में बदलाव हुआ है। इससे वैक्सीनेशन में गति भी देखी गई है। 21 जून को 85 लाख से ज्यादा डोज दी गईं, जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसके बाद 22 जून को भी 54 लाख से ज्यादा डोज दी गईं। देश में टीकाकरण अभियान को 6 महीने से ज्यादा हो गए हैं, अगर नजर डालें तो किन राज्यों में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगीं हैं तो उसमें महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का नाम आता है। देश में 29 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं।

टीकाकरण के मामले में पहले नंबर महाराष्ट्र है, जहां अभी तक 3 करोड़ के करीब डोज दी जा चुकी हैं, वहीं यूपी में 2 करोड़ 71 लाख से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। इन दोनों राज्यों के बाद गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक का नंबर है।

महाराष्ट्र में अभी तक कुल 2,86,45,543 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। पहली डोज के रूप में 2,30,36,805 को वैक्सीन लगी हैं। वहीं दूसरी डोज की संख्या 56,08,738 है। उत्तर प्रदेश में अभी तक 2,71,85,347 खुराकें दी गई हैं। 2,30,83,768 को पहली डोज लगी हैं और 41,01,579 को दूसरी भी डोज लग गई है। 

तीसरे नंबर पर गुजरात है, जहां 2,30,28,201 डोज लगी हैं। पहली डोज की संख्या 1,80,70,655 है, जबकि दूसरी डोज की संख्या 49,57,546 है। चौथे नंबर पर राजस्थान है, जहां अभी तक 2,20,98,670 डोज दी जा चुकी है। 1,85,52,992 को पहली डोज लगी है, जबकि 35,45,678 को दूसरी डोज भी लग चुकी है। 5वें स्थान पर कर्नाटक है, जहां अभी तक 2,00,37,438 डोज लग चुकी हैं। पहली डोज की संख्या 1,66,92,301 है। दूसरी डोज के रूप में 33,45,137 खुराकें दी गई हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।