लाइव टीवी

Weather Today, 9 February: दिल्ली-पंजाब-राजस्थान में बारिश की संभावना, आज ऐसा रहेगा मौसम

Updated Feb 09, 2022 | 05:30 IST

Weather Forecast Today, 9 February 2022 (आज का मौसम): देश के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे मौसम में बदलाव की संभावना है।

Loading ...
आज का मौसम

Weather Forecast Today, 9 February 2022: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है और उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य महाराष्ट्र और इससे सटे मराठवाड़ा पर बना हुआ है।

'स्काईमेट वेदर' के अनुसार, आज पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश संभव है। 9 फरवरी को उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

वहीं राजस्थान के अधिकांश इलाकों में सर्दी कम हुई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आठ फरवरी को सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चूरू जिलों में आठ फरवरी की रात से गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं नौ फरवरी को इस विक्षोभ का असर बीकानेर, जयपुर तथा भरतपुर संभाग के जिलों में रहेगा, यानी एक बार पुनः राज्य के उत्तरी भागों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष सभी क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 10 फरवरी को इसका असर समाप्त हो जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।