लाइव टीवी

Rashtravad: क्या कश्मीर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस? कांग्रेस के लिए नेहरू हीरो और पटेल विलेन?

Updated Oct 18, 2021 | 18:14 IST

Rashtravad: कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में कश्मीर मुद्दा उठा। बीजेपी का आरोप है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस ने कश्मीर के मुद्दे पर भ्रम फैलाया। इस बैठक में नेहरू और पटेल पर भी चर्चा हुई।

Loading ...

राष्ट्रवाद में बात हुई कांग्रेस की। दो दिन पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई। इस बैठक में कश्मीर, नेहरू और सरदार पटेल का जिक्र किया गया। बीजेपी का आरोप है कि CWC की बैठक में कांग्रेस ने कश्मीर के मुद्दे पर भ्रम फैलाया। बैठक में तारिक हामिद कारा ने कहा कि नेहरू ने जम्मू-कश्मीर को भारत में शामिल किया जबकि सरदार पटेल जिन्ना के साथ मिलकर कश्मीर को भारत से अलग रखने की कोशिश कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर आज भारत के साथ है तो सिर्फ और सिर्फ नेहरू के कारण है। इसी बात को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि सरदार पटेल को जिन्ना के साथ जोड़कर कांग्रेस ने पाप किया है। साथ ही बीजेपी ने सवाल पूछा है कि क्या सोनिया और राहुल गांधी ने तारिक हामिद कारा को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की।

बीजेपी ने सवाल उठाए तो सफाई देने के लिए तारिक हामिद ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। गलत फैक्ट के तहत बयान पेश किया गया। बंटवारे के वक्त नेहरू ने जम्मू कश्मीर को साथ रखने का फैसला किया था। वो नहीं चाहते थे पाक की तरह जम्मू कश्मीर पर थियोक्रेटिक स्टेट का नाम लगे। पटेल जी ने कहा कि आप जम्मू कश्मीर को नेगोशिएट कर सकते हो, लेकिन नेहरू जी पटेल की बात को नहीं माने। उस समय टू नेशन थ्योरी के प्लान के बारे में बोला था।

विवाद बढ़ने पर भले ही तारिक हामिद सफाई दे रहे हैं लेकिन सवाल हैं;

  1. कांग्रेस के लिए नेहरू हीरो, पटेल विलेन?
  2. सरदार पटेल को जिन्ना से क्यों जोड़ा?
  3. कश्मीर पर भ्रम फैला रही है कांग्रेस?
  4. पटेल के अपमान से होगा नेहरू का सम्मान?
  5. कांग्रेस के लिए एक परिवार का योगदान ही सबकुछ?

बीजेपी का कांग्रेस पर आरोप

  • कांग्रेस जम्मू कश्मीर पर भ्रम फैला रही है 
  • CWC की बैठक में सरदार पटेल का अपमान हुआ 
  • पटेल को एक विलेन के तौर पर दिखाया गया 
  • सरदार पटेल को जिन्ना के साथ जोड़कर पाप किया 
  • बैठक में तारिक हामिद कारा ने भ्रम फैलाया 
  • क्या सोनिया और राहुल ने आपत्ति जताई थी? 
  • क्या सोनिया तारिक हामिद पर कार्रवाई करेगी ?

नेहरू के गलत फैसले
 

  • कश्मीर के मामले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाना
  • 1948 में भारत-पाक की जंग के बीच अचानक सीजफायर का एलान किया 
  • आर्टिकल 370 के तहत कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देना
  • लॉर्ड माउंटबेटन पर जरूरत से ज्यादा भरोसा
  • कश्मीर पर जनमत संग्रह करवाने का फैसला लिया

सरदार पटेल का योगदान

  1. 565 रियासतों को जोड़कर अखंड भारत बनाया
  2. हैदराबाद का भारत में विलय कराना बड़ी कामयाबी
  3. अक्टूबर 1947  में कश्मीर में पाक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने को बोले
  4. इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन का संधिपत्र तैयार किया

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।