लाइव टीवी

Jaipur Crime: जयपुर में खौफनाक मंजर, पड़ोसियों ने देखा घर से उठ रही हैं लपटें, पास पहुंचे तो जल रही थी लाश

Updated Jun 04, 2022 | 17:37 IST

Jaipur Police: जयपुर के कोतवाली थाना इलाके में हत्या कर महिला का शव जलाने का मामला सामने आया है। महिला घर पर अकेली रहती है। पड़ोसियों ने घर से आग की लपटें उठती देखी तो घर के पास गए तो महिला का जलता शव देखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
जयपुर में महिला की हत्या कर उसी के घर में लाश जलाने का दुस्साहस (प्रतीकात्मक)
मुख्य बातें
  • घर पर अकेली रहती थी मृतक महिला
  • मामला कोतवाली थाना के सवाईमाधोपुर का
  • मृतका के बेटों ने हत्या का मामला कराया दर्ज

Jaipur Crime News: जयपुर में एक मामले में अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला है। ये भी कह सकते हैं कि मामला रहस्यमय और सनसनीखेज है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सवाईमाधोपुर में एक महिला की हत्या कर उसके घर में शव को जलाया गया है। शव को जलाने पर आग की लपटें उठने लगी। पड़ोसियों ने आग की लपटें देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अस्पताल लेकर गई। इस रहस्यमई मामले में मृतका के बेटों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह ने बताया है कि उलियाना गांव में रहने वाली मेहन्दी (55) पत्नी भेरूलाल का शव उनके घर से बरामद किया गया है। शव जला हुआ था। मृतका घर में अकेली रहती थी। वह शुक्रवार रात घर में सो रही थी। सुबह आग देखकर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

महिला घर पर अकेली रहकर खेती का काम करती थी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति की मौत साल 2014 में हो चुकी है। महिला के दो बेटे हैं। दोनो बेटे अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। जिसके चलते महिला घर पर अकेली रहती थी और खेती का काम करती थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।

बेटों ने नामजद मामला कराया दर्ज

जानकारी के लिए बता दें कि मामले को लेकर थानाधिकारी ने बताया है कि आरोपियों ने हत्या कर सबूत मिटाने के लिहाज से शव को जला दिया। महिला के दो बेटे बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं उन्हें इस हादसे की सूचना दी गई थी। हादसे की सूचना पर मृतका के दोनों बेटे धर्मराज और धनराज मीणा गांव पहुंचे। उन्होंने चार लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।