लाइव टीवी

लग्जरी लाइफ जी रहे थे चेन स्नेचर्स, दो साल में 1.50 करोड़ की लूट, फाइव स्टार में रहते थे

Updated Jun 17, 2022 | 21:01 IST

Jaipur: दोनों को पांच सितारा लाइफ जीने का शौक था। जिसके चलते फाइव स्टार होटलों में रूकना व महंगी शराब से गले तर करना। इसके अलावा दोनों कॉल गल्र्स पर भी लाखों उड़ाते थे। जवाहर नगर थाने में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि जयपुर में वे अब तक करीब डेढ सौ चेन तोड़ चुके हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
जयपुर के चेन स्नेचर्स की लग्जरी लाइफ देख पुलिस भी हैरान
मुख्य बातें
  • महिलाओं के गले सूने करने वाले ये बदमाश मंहगे हथियार व प्रॉपर्टी खरीदकर करते थे ऐश
  • बदमाश अब तक कई प्रदेशों में महिलाओं को अपना निशाना बना चुके
  • जयपुर में वे अब तक करीब डेढ सौ चेन तोड़ चुके

Jaipur Crime: देश के कई बड़े शहरों में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे पुलिस का सुखचेन छीनने वाले बदमाशों की कहानी सुन आप दंग रह जाएंगे। महिलाओं के गले सूने करने वाले ये बदमाश मंहगे हथियार व प्रॉपर्टी खरीदकर ऐश करते थे। अब एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा है तो कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं। जवाहर सर्किल थाने के सीआइ राधारमण गुप्ता ने बताया कि ये दोनों शातिर बदमाश घर से बाहर निकली महिलाओं को टारगेट कर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

दोनों ही आरोपी उत्तरप्रदेश के शामली जनपद के रहने वाले हैं। दोनों अब तक देश के कई राज्यों में चेन लूट की सैकड़ों वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस तुलसी उर्फ सोनू बावरिया को शामली से गिरफ्तार कर जयपुर लाई है। जबकि इसके एक साथी रामचंद्र उर्फ टॉपीवाला को पुलिस ने तीन साल पहले गिरफ्तार किया था, जो कि फिलहाल जयपुर की जेल में बंद है। 

इतने रईस की लूटने के लिए प्लेन में आते थे

पुलिस पूछताछ में दोनों बदमाशों ने कई रहस्यों पर से पर्दा उठाया है, जिन्हें सुन कर खुद पुलिस भी दंग रह गई। सीआइ गुप्ता ने बताया कि चेन लूटने के लिए  बदमाश प्लेन में सफर करते थे। साथ ही दोनों को पांच सितारा लाइफ जीने का शौक था। जिसके चलते फाइव स्टार होटलों में रूकना व महंगी शराब से गले तर करने के लिए वे चेन लूटते थे। इसके अलावा दोनों कॉल गर्ल्स पर भी लाखों उड़ाते थे। जवाहर नगर थाने में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि जयपुर में वे अब तक करीब डेढ सौ चेन तोड़ चुके हैं। जिनकी कीमत करीब डेढ करोड़ रूपए बताई गई है। लूट का माल गोल्ड लोन कंपनियों में गिरवी रख पैसा उठाते थे व कई बार ज्वैलर्स को भी लूट का माल बेचते थे। 

कई प्रदेशों में कर चुके वारदातें

दोनों ही बदमाश अब तक कई प्रदेशों में महिलाओं को अपना निशाना बना चुके हैं।  जिसमें सबसे अधिक मामले राजस्थान, यूपी व दिल्ली के हैं। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे एक शहर में सात-आठ लूट करने के बाद दोनों अपने गांव लौट जाते थे। इसके बाद कई दिन घर रूकने के बाद दोबारा चेन स्नेचिंग के लिए निकल जाते थे। इनके हौसले इतने बुलंद थे कि कभी-कभी तो ये पीछा करते हुए महिला के घर के अंदर घुस कर चेन तोड़ लेते थे। तुलसी करीब तीन साल से फरार चल रहा था। तुलसी ने पूछताछ में बताया कि उस पर लूट के कितने मामले दर्ज है ये खुद उसको पता नहीं है। वहीं तुलसी ने अपने ससुर को प्रताप नगर में लाखों का फ्लैट भी खरीद कर दिया। 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।