लाइव टीवी

Jaipur Crime News: ससुराल पहुंचे दामाद की हुई खास खातिरदारी, पेड़ से बांधकर जमकर पीटा, जानिए क्या थी वजह

Updated Aug 09, 2022 | 13:33 IST

Jaipur Dausa Police: जयपुर के दौसा में एक युवक की ससुराल में पेड़ से बांधकर जमकर धुनाई हुई है। शराबी युवक ने ससुराल जाकर झगड़ा करने के बाद अपनी पत्नी को चाकू मार दिया था। पत्नी अस्पताल में भर्ती है। घटना से गुस्साए आसपास के लोगों ने पकड़कर युवक को पीटा और वीडियो बना लिया। पुलिस वीडियो के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
जयपुर में युवक ने ससुराल जाकर पत्नी को मारा चाकू, जमकर हुई पिटाई
मुख्य बातें
  • ससुराल में झगड़े के बाद चाकू मारकर कर पत्नी को कर दिया था घायल
  • ससुराल में आसपास के लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा
  • वीडियो वायरल होने पर पुलिस के पास पहुंचा मामला

Jaipur News: जयपुर के निकट दौसा में एक दामाद को उसके ससुराल वालों ने पेड़ से बांधकर जमकर पीट डाला। ससुराल में दामाद की सरेआम हुई इस पिटाई का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। बता दें कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो अब पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की खोज में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो दौसा के सदर थाना इलाके के हरिपुरा गांव का है। वहां एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने ससुराल आया। उसने पहले तो अपनी पत्नी को रूम में बंद कर दिया। बाद में आपसी कहासुनी के दौरान पत्नी को चाकू मार दिया। इस पर वहां मौजूद पत्नी के परिजन उसको अस्पताल लेकर गये। वहीं गांव के आसपास के लोगों ने ससुराल में आए, दामाद को पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

इस वजह से हुआ पत्नी से झगड़ा

बता दें कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालचंद कायल ने बताया है कि इस पूरे मामले में सदर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस अब दोनों ही पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल कर रही है। घायल महिला का जयपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मारपीट के शिकार हुए शख्स की पत्नी ससुराल नहीं जा रही थी। इसलिये वह अपनी पत्नी को उसकी बिना सहमति के लेने के लिए उसके मायके पहुंच गया।

पत्नी पर कर दिया चाकू से हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ससुराल में कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और उसने पत्नी को चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट के मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं पत्नी के बयानों के आधार पर भी पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है। बहरहाल दामाद की पिटाई का यह वीडियो पूरे इलाके में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।