लाइव टीवी

Kanpur Nagar Nigam: कानपुर के जोन-3 में भी बनेंगे बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट, नहीं जाना होगा नगर निगम मुख्यालय

Updated Jun 18, 2022 | 13:00 IST

Kanpur Municipal Corporation: कानपुर शहर के लोगों को बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय जाना पड़ता है। वहीं नगर निगम ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब उस्मानपुर रैन बसेरा में ही जोन-3 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के सर्टिफिकेट बनाने का कार्य होगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspफेसबुक
अब उस्मानपुर रैन बसेरा में ही बन सकेंगे बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट
मुख्य बातें
  • पहले बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जाना पड़ता था मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय
  • उस्मानपुर रैन बसेरा में ही जोन-3 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों का बनेगा सर्टिफिकेट
  • अब लोग सीधे बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकेंगे

Kanpur Municipal Corporation: कानपुर शहर की 10 लाख से ज्यादा आबादी को बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय जाना पड़ता है। नगर निगम मुख्यालय के लिए किदवई नगर, नौबस्ता समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों को कम से कम 10 किमी. की दूरी तय कर मुख्यालय पहुंचना पड़ता था। वहीं लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब नगर निगम ने उस्मानपुर रैन बसेरा में ही जोन-3 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के सर्टिफिकेट बनाने का काम शुरू कर दिया है। 

कानपुर नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने कहा कि अब नगर निगम के जोन-3 के अंतर्गत उस्मानपुर रैन बसेरा में ही बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट बनाने का काम शुरू कर दिया है। इससे लोगों को ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। अब लोग सीधे बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं से उन्हें सर्टिफिकेट भी जारी हो जाएगा। इससे शहरवासियों को सहूलियत होगी। 

नगर निगम के जोन-6 में भी जल्द होगी व्यवस्था

कानपुर शहर में नगर निगम ने पूरे शहर को 6 जोन में बांट रखा है। जोन-3 और जोन-6 को छोड़कर सभी जोनों में सर्टिफिकेट वहीं बन जाते हैं। अब सिर्फ मरियमपुर स्थित जोन-6 में भी इसकी व्यवस्था जल्द ही शुरूआत की जाएगी। अभी जोन-6 के बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट नगर निगम मुख्यालय में ही बनाए जा रहे हैं। 

इस व्यवस्था से यहां के लोगों को मिलेगा फायदा

कानपुर नगर निगम के किदवई नगर, नौबस्ता, उस्मानपुर, खाड़ेपुर, मर्दनपुर, मेहरबान सिंह का पुरवा, पशुपति नगर, नौबस्ता, किदवई नगर के, एच, 40 दुकान, बाबूपुरवा, जूही हॉर्समैन, हैरिसगंज, पोखरपुर, बसन्त विहार, कोयला नगर का गोपाल नगर समेत अन्य लोगों को यह फायदा मिलेगा। 

कानपुर शहर  में यहां बनते हैं सर्टिफिकेट 

नगर निगम जोन- 1 भगवतदास घाट, जोन-2 जोनल ऑफिस कृष्णा नगर, जोन-3 उस्मानपुर रैन बसेरा, जोन-4 नगर निगम मुख्यालय, जोन-5 गोविंद नगर जोनल ऑफिस जोन-6 नगर निगम मुख्यालय और सभी गर्वनमेंट हॉस्पिटल में सर्टिफिकेट बनाने का कार्य होता है।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।