लाइव टीवी

Kanpur News: यूपी की औद्योगिक नगरी कानपुर में ठंड ने दी दस्तक, तापमान में गिरावट दर्ज

Updated Oct 29, 2020 | 22:45 IST

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में अब लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अब पारा धीरे धीरे नीचे आ रहा है और संभावना है कि इस दफा ठंड ज्यादा पड़ेगी।

Loading ...
कानपुर में तापमान में गिरावट

कानपुर: कानपुर और उसके आसपास के कस्बों में सर्दी धीरे-धीरे दस्तक दे चुकी है। शाम को चलने वाली हवा लोगों को ठंड एहसास करा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। शाम छह के बाद चलने वाली हवा लोगों को ठंड एहसास करा रही है।  मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था।

कानपुर में अधिक ठंड पड़ने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार इस बार अधिक ठंड पडऩे का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उधर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने लगा है।न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम था, जिससे ठंड का एहसास होने लगा है। सापेक्षिक आद्र्रता अधिकतम 83 प्रतिशत और न्यूनतम 28 प्रतिशत रही, वहीं उत्तर पूर्वी हवाओं की रफ्तार 1.3 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई है। लोगों का कहना है कि अगर पिछले 2 से तीन साल के रिकॉर्ड को देखें तो अक्टूबर का आखिरी हफ्ता ज्यादा सर्द रहा है। 

लोगों ने निकाले गर्म कपड़े
लोगों का कहना है कि आमतौर पर ठंड का अहसास नवंबर के पहले हफ्ते के बाद से ही होता था। लेकिन इस दफा तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है। पहले लोग अपने स्वेटर को नवंबर के महीने में निकालते थे। लेकिन गर्म कपड़े लोग पहले ही निकाल चुके हैं। इन सबके बीच किसानों के चेहरे पर खुशी है, उनका कहना है कि ठंड जितना जल्द आएगी उसका फायदा गेहूं की बुआई में मिलेगी। 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।