लाइव टीवी

Kanpur Suicide News: कानपुर में पति ने किया सुसाइड, पत्नी समेत 4 पर एफआईआर, आठ साल पहले की थी लव मैरिज

Updated Sep 16, 2022 | 19:31 IST

Kanpur News: कानपुर में युवक ने पत्नी व ससुराल वालों के परेशान करने पर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना में पुलिस ने उसकी पत्नी, सास-ससुर और साले पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
कानपुर में पत्नी पर लगा पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • युवक ने पत्नी व ससुराल वालों से परेशान होकर की आत्महत्या
  • घरेलू कलह के चलते कुछ महीनों से किराये का कमरा लेकर अलग रहता था मृतक
  • मृतक के मां की तहरीर पर ससुरालो के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र में युवक ने पत्नी व ससुराल वालों के परेशान करने पर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना में पुलिस ने उसकी पत्नी, सास-ससुर और साले पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि, मृतक को पत्नी और ससुराल वाले मिलकर परेशान कर रहे थे। जिससे युवक ने आहत होकर आत्महत्या कर जान दे दी।

फजलगंज थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने कहा कि, दर्शनपुरवा निवासी शिकायतकर्ता मालती देवी के बेटे अमित यादव ने आठ वर्ष पहले ओम नगर फजलगंज की रहने वाली महिला से लव मैरिज की थी।

6 सितंबर को हुई थी लड़ाई

अमित घरेलू कलह के चलते कुछ महीनों से किराये का कमरा लेकर पत्नी के साथ अलग रहता था। वहीं युवक की मां मालती देवी का आरोप है कि उनकी बहू बेटे से झगड़ा करके कुछ दिन पहले ही मायके चली गई थी। इसके बाद बहू ने 6 सितंबर को झगड़ा करने के बाद अपने पिता, अपनी मां और अपने भाई को बुलाकर बेटे के साथ मारपीट की। इस कारण से अमित ने 7 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

परिवार में बंटवारे का दबाव बनाने का आरोप 

गुरुवार को मृतक के मां की तहरीर पर पत्नी और सास, ससुर और साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफ आई आर कर पुलिस ने जांच शुरू कर रही है। मृतक की मां ने कहा कि, पत्नी और ससुराल के लोग लगातार अमित पर परिवार में बंटवारा कराने का दबाव बना रहे थे। जिससे अमित के हिस्से की संपत्ति और जेवरात मिल सके, लेकिन अमित ने परिवार के लोगों से बंटवारे की बात कभी नहीं कहा। इस वजह से ससुराल के लोग उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ससुराल वालों पर कारवाई करेगी।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।