लाइव टीवी

Kanpur : कपल्स की फोटोज और वीडियोज बनाकर करता था ब्लैकमेल, फिर महिला का करता था रेप, गिरफ्तार

Updated Sep 26, 2020 | 20:57 IST

कपल्स की फोटोज और वीडियोज बनाने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह फोटोज और वीडियो से ब्लैकमेल कर महिला का करता था रेप।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
कपल्स की वीडियो करता था रिकॉर्ड, गिरफ्तार

कानपुर : ग्राहक सेवा केंद्र का मालिक जो अपने आप को कभी पुलिसवाला तो कभी मीडिया वाला बताता था उसे एक गंभीर अपराध के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। उसने कानपुर के रसूलाबाद एरिया केअसलतगंज के जंगलों में घूमने आने वाले प्रेमी जोड़ों की तस्वीरें लेता था और उनकी वीडियो रिकॉर्ड करता था।

इसके बाद वह उन्हें ब्लैकमेल करता था, धमकी देता था, उनके पैसे वगैरह लूट लेता था और महिलाओं के साथ रेप भी करता था। जांचकर्ताओं ने बताया कि उसने अब तक कई महिलाओं के साथ रेप किया था इनमें से वो महिलाएं होती थी जो जंगल में घूमने आती थी। वह उनके ब्वॉयफ्रेंड के साथ की उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें ले लेता था और फिर उन तस्वीरों के माध्यम से उन्हें ब्लैकमेल करता था।

पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया है जिसमें तस्वीरों के साथ-साथ कई महिलाओं के वीडियोज भी हैं। आरोपी की पहचान प्रमोद उर्फ कल्लू यादव के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया था कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति है जो अपने आप को पुलिस बताता है वह महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करता है।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और प्रमोद तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक प्रमोद ग्राहक सेवा केंद्र का मालिक है। उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ आने वाली लड़कियों के इंटीमेट फोटोज लेता था। कई बार उसने उन महिलाओं के साथ रेप किया तो कई बार उनके कीमती सामान की लूटपाट भी की। पुलिस ने बताया कि पीड़ित अक्सर अविवाहित रहते थे वह इसका नाजायज फायदा उठाता था। 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।