लाइव टीवी

Kanpur Road Accident: कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की गई जान, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Updated May 30, 2022 | 20:39 IST

Kanpur Road Accident: कानपुर में एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस की ईको कार से जोरदार भिड़ंत हो गई है। हादसे में एक मासूम समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। 4 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर डीएम-एसपी मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
कानपुर में सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • हादसे पर सीएम योगी ने ट्वीट कर जताया दुख, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • हादसे में एक मासूम की भी मौत
  • पुलिस ने अपने वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

Kanpur Road Accident: कानपुर में एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम समेत पांच लोगों की जान चली गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। शहर में दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। तेज रफ्तार बस और ईको कार की जोरदार टक्कर हुई। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल भेजवाया, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिले की जिलाधिकारी नेहा जैन और पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई घायलों का हालचाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन भी दिया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर देहात में हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर ट्वीट के माध्यम से दुख जताया साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

कार सवार लोग चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कानपुर के मूसानगर थाना क्षेत्र के बीआरडी कालेज के पास की है। जहां जसौरा गांव के रहने वाले राजेन्द्र, प्रदीप और जगत अपने साथियों के साथ इको कार में सवार होकर चित्रकूट दर्शन करने को जा रहे थे। वे मूसानगर थाना क्षेत्र स्थित बीआरडी कॉलेज के पास ही पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने इको कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि कार में सवार सभी लोग कार में ही फंस गए और हर तरफ चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। साथ ही सड़क किनारे खड़ी एक मासूम भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भयावह था कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने अपने वाहन से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए थे और एक घायल की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतकों की संख्या पांच हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 3 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के दौरान पुलिस ने अपने ही वाहन में घायलों और मृतकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों द्वारा त्वरित रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती करा कर उपचार कराया गया।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।