लाइव टीवी

नाली विवाद पर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, पीटने के बाद युवक को जिंदा जलाया

Updated Jun 06, 2020 | 20:09 IST

A youth burnt alive in Kanpur Dehat: कानपुर देहात में एक युवक को केरोसिन डालकर आगे के हवाले कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर है।

Loading ...
सांकेतिक फोटो
मुख्य बातें
  • कानपुर देहात में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है
  • एक युवक को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया
  • युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है

दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक दिल दहला देने वाली सामने आई है। यहां एक युवक को मामूली विवाद में केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया। युवक गंभीर हालत में फिलहाल कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती है। घटना शुक्रवार देर रात जिले के बरौर गांव में घटी।  परिजनों ने गांव के एक अज्ञात समेत आठ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद से हमलवर फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

खेत में नाली को लेकर था विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, परिजनों ने आग लगाने का कारण पुराना विवाद बताया है। बरौर गांव में अवधेश और अशोक कुमार के दरमियान खेत में बनी सरकारी नाली को लेकर लंबे समय से विवाद है। दोनों पक्षों में शुक्रवार को मारपीट हुई थी। इसके बाद अवधेश ने अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। लेकिन देर रात दोनों के बीच फिर विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। अशोक का आरोप है कि अवधेश समेत आठ लोगों ने उसके बेटे अन्नू को पीटने के बाद केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया। 

पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की

आग लगने के बाद अन्नू का परिवार किसी तरह उसे बुझाने में सफल रहा। अन्नू को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने छानबीन के साथ ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस को घटनास्थाल से खाली केरोसिन की पिपिया भी मिली। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि खेत के पटीदारों के बीच सिंचाई की नाली का विवाद था, जिसमें युवक को जलाने के प्रयास की बात सामने आ रही है। 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।