लाइव टीवी

Romantic Honeymoon Places in India: हमसफर के साथ हनीमून के लिए बेहद खास और रोमांटिक हैं ये 10 स्थान

Updated Mar 15, 2021 | 20:13 IST

शादी के बाद कपल्स अक्सर हनीमून जाने का प्लान बनाते है। यदि आप अपने पार्टनर के साथ अपने हर एक पल को रोमांटिक बनाना चाहते है, तो भारत की इन दस बेहतरीन जगहें हनीमून ट्रिप के लिए बेस्ट होगा।

Loading ...
(तस्वीर के लिए साभार - iStock images)
मुख्य बातें
  • हनीमून नए कपल्स को एक दूसरे के साथ समय बिताने का अच्छा समय माना जाता है
  • कश्मीर को हनीमून के लिए बेहद खूबसूरत जगह माना जाता है
  • लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने से पहले स्थान का अच्छी तरह चुनाव कर लें

नई दिल्ली: शादी के बाद अक्सर कपल्स अपने रोमांटिक समय को एक खास जगह पर बिताना चाहते है। ऐसे में वह हनीमून का ट्रिप जरूर बनाते है। हनीमून के जरिए वह एक- दूसरे को समझने की कोशिश करते है। ऐसे में यदि आप इंडिया में अपने लाइफ पार्टनर के साथ अपने इस खास पल यानी हनीमून को रोमांटिक बनाना चाहते हैं तो मार्च के महीनें ये 10 जगह हनीमून डेस्टिनेशन के लिए सबसे बेस्ट होगा। तो आइए जाने इन रोमांटिक जगहों की क्या-क्या है खासियत।

1. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

अंडमान निकोबार द्वीप-समूह भारत में घूमने वाले जगह में सबसे बेहतरीन जगह है। इस बीच पर सफेद रेत और शांत वातावरण इस जगह को और भी खूबसूरत बना देता हैं। यहां आकर आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अपने इस खास पल को बेहद सुकून के साथ बिता सकते है।

2. गोवा

अक्सर नए कपल्स हनीमून जाने के लिए गोवा का चुनाव जरूर करते है। गोवा हनीमून के लिए बेहद खूबसूरत जगह माना जाता है। रोमांटिक समय बिताने के लिए यहां आपको कई ऐसी जगह मिल जाएंगी। यहां आकर आप अपने पार्टनर के साथ समय अच्छी तरह बिता पाएंगे। 

3. आगरा (उत्तर प्रदेश)

प्यार का प्रतीक माने जाने वाला ताजमहल यूपी के आगरा में स्थित है। हनीमून के लिए इस जगह से बेहतर और भला कौन सी जगह हो सकती है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें भी खिचवा सकते हैं। मार्च महीने में यहां आना आपको बहुत पसंद आएगा।

4. कोडैकानल (तमिलनाडु)

तमिलनाडु में कोडैकानल में हिल स्टेशन है। अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां सालों भर ठंड रहती है। हनीमून के लिए यह बेहद खूबसूरत जगह के रूप में शुमार किया जाता है।  

5. सिक्किम

हिमालय की गोद में समाया हुआ सिक्किम, हनीमून के लिए बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। सिक्किम में त्सोमगो झील एडवेंचर करने वाले कपल्स के लिए सबसे अच्छे हनीमून जगहों में से एक माना जाता है। सिकिक्म में एक से बढ़कर एक जगह है जो आपके हनीमून को और शानदार बनाएंगी।

6. उदयपुर

राजस्थान में उदयपुर बेहद खूबसूरत जगह है। यहां एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और दार्शनिक चीजें देखने को मिलती हैं। उदयपुर की झीलों की खूबहसूरती आपको और रोमांटिक बनाती है। हनीमून के लिए ऐसी जगह बेहद खूबसूरत होती है। यहाँ आपको हनीमून स्पेशल होटल भी आसानी से मिल जाएंगे।

7. कश्मीर

कश्मीर को हनीमून के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन कहा जाता है। यहां की कुदरती खूबसूरती के क्या कहना तभी यह कहा जाता है कि भारत में अगर स्वर्ग है तो वह कश्मीर में है। 

8. कूर्ग (कर्नाटक)

कूर्ग कर्नाटक का बेहद खुबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह किसी विदेशी स्थान से कम नहीं लगता है। कूर्ग की खूबसूरती की वजह से इसे 'भारत का स्कॉटलैंड' भी कहा जाता है। यहां  की खूबसूरत वादियां और रोमांटिक मौसम के साथ आपको अपने पार्टनर के साथ काफी आनंद आएगा।

9. ऊटी

यदि आपको बहुत ठंडी जगह पसंद है, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन हो सकती है। ऊटी की खाली सड़कें, नदी और बर्फ से ढके हल्की धूप की चादर ओढ़े पहाड़ रोमांच से भर देते है।

10. मुन्नार (केरल)

मुन्नार दक्षिण-पश्चिमी भारतीय राज्य केरल के इडुक्की जिले में स्थित हिल स्टेशन शहर है। इसे दक्षिण भारत का ''कश्मीर" भी कहा जाता है। इस जगह आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अपना फर्स्ट हनीमून काफी यादगार बना सकते है।