लाइव टीवी

Best Places to Visit in Kerala: मन मोह लेती है केरल की खूबसूरती, देखना ना भूलें ये 7 बेहतरीन जगहें

Updated Jul 16, 2021 | 14:06 IST

Kerala tourist places: भारत के दक्षिण प्रांतों में से एक केरल अपने पर्यटक स्थलों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। हर साल यहां लाखों लोग प्रकृति के दर्शन करने के साथ एडवेंचर्स का लुफ्त उठाने आते हैं।

Loading ...
Kerala Tourism (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • केरल में अल्लेप्पी, मुन्नार, वायनाड, थेक्कड़ी जैसे कई बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट हैं जो विश्व प्रसिद्ध हैं।
  • हर साल यहां लाखों लोग प्रकृति के दर्शन करने के साथ एडवेंचर्स का लुफ्त उठाने आते हैं।

Best places to Visit in Kerala; गॉड्स ओन कंट्री के नाम से विश्वभर में प्रसिद्ध केरल भारत का दक्षिणी प्रांत है जिसकी सीमा अधिकतर समुद्रीय तट से घिरी हुई है। यही समुद्रीय तट केरल की विशेषताओं को दोगुना बढ़ा देते हैं। केरल की सुंदरता और संस्कृति लोगों को इतना प्रभावित करती हैं कि इसे भगवान का देश कहा गया है। केरल आने वाले पर्यटक यहां के वातावरण और संस्कृति से इतना घुल-मिल जाते हैं कि जाते हुए उनका दिल यहीं रह जाता है।

केरल की चाय, कॉफी, मसालों, नारियल, संस्कृति और परंपराओं के तो क्या कहने, यह सभी केरल की जान और शान माने जाते हैं। केरल के पर्यटक स्थल पर्यटकों के बीच फेमस तो हैं ही साथ में यह एडवेंचर फ्रीक लोगों को भी अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। केरल के कुछ चुनिंदा हिल स्टेशन प्रेमी जोड़ों और नवविवाहितों के बीच बहुत फेमस हैं। अगर आप अपने परिवार के साथ या अकेले घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए। 

1. अल्लेप्पी

केरल के अल्लेप्पी शहर को पूर्व का वैनिस कहा गया है। इतिहासकार बताते हैं कि लॉर्ड कर्जन ने इसे यह नाम दिया था। विश्व भर से लोग यहां हाउसबोट पर रहने और वाॅटर बोटिंग के मजे लेने आते हैं। अगर आप यहां आएं तो श्री कृष्ण मंदिर, मरारी समुद्र तट, कृष्णापुरम पैलेस और अरथूंकल चर्च जरूर घूमने जाइएगा। 

2. मुन्नार

मुन्नार की गगनचुंबी पहाड़ियां प्रेमी जोड़ों और नव विवाहितों के बीच बहुत फेमस हैं। यहां आपको ऐसी प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है जो आपको मंत्र मुग्ध कर देगी। केरल के मुन्नार को हनीमून के लिए भी बेस्ट टूरिस्ट प्लेस माना गया है। यहां आप पहाड़ों के बीच चाय की सौंधी खुशबू का अहसास भी कर पाएंगे।

3. वायनाड

वायनाड की हरियाली यहां आए पर्यटकों का दिल जीत लेती है। यहां आपको केरल की संस्कृति और रीति-रिवाजों के साथ प्रकृति की खूबसूरती को सामने से देखने का मौका मिलेगा। केरल का वायनाड एक मशहूर दर्शनीय स्थल है जो शहर के भाग-दौड़ और प्रदूषण से कोसों दूर बसा है।

4. थेक्कड़ी

अगर आपको प्रकृति और जानवरों से प्यार है तो आपको केरल के इडुक्की जिले में स्थित इस पर्यटक स्थल पर जरूर आना चाहिए। कहा जाता है कि थेक्कड़ी में ऐसे कई जानवर और पक्षी या मौजूद हैं जो विलुप्त जनजातियों में शामिल हैं। इसके साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी।

5. तिरुवनंतपुरम

केरल में दुनिया के सबसे भव्य और सुंदर मंदिर मौजूद हैं। इसके साथ यहां की धार्मिक संस्कृति बहुत प्रभावशाली है  इसीलिए केरल को भगवान का अपना शहर माना गया है। इन मंदिरों की वास्तुकला और मूर्तियां इतनी खूबसूरत हैं कि लोगों को यहां भगवान की मौजूदगी का एहसास होता है। कहा जाता है कि केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित श्री पद्मनाभास्वामी मंदिर भारत के सबसे प्राचीन विष्णु मंदिरों में से एक है इसीलिए आपको इस मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए।

6. कोच्चि

अरब सागर की रानी नाम से मशहूर कोरल का कोच्चि शहर  इस राज्य के सबसे लुभावने जगहों में से एक है। यहां आपको केरल की यादें समेटने के लिए कुछ बेहतरीन चीजें मिल जाएंगी। कोच्चि शहर की खूबसूरती विश्व प्रसिद्ध है इसके साथ आप चाहे तो यहां के मंदिरों में भी शरण ले सकते हैं।टाइम्स नाउ डिजिटल

7. थ्रिस्सुर

केरल के थ्रिस्सुर को शास्त्रीय कला और संस्कृति का बेजोड़ मेल कहा गया है। बिना इस शहर का भ्रमण किए आपकी केरल यात्रा अधूरी है। अगर आप केरल की संस्कृति और परंपराओं को करीब से देखना चाहते हैं तो आपको यहां जरूर आना चाहिए।