लाइव टीवी

North East India Tour: दुर्लभ प्राकृतिक नजारों से भरा है पूर्वोत्‍तर भारत, एक बार जरूर देखें ये 5 जगहें

Updated Jul 15, 2021 | 10:16 IST

भारत के नॉर्थ ईस्ट इलाके पूरे विश्व में अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रख्यात हैं। घने जंगल, खूबसूरत पहाड़, मनोरम घाटि, साफ नदी और झरने की खूबसूरती आपको मंत्र मुग्ध कर देगी।

Loading ...
North East Tourism
मुख्य बातें
  • पूरे विश्व में प्रख्यात है भारत का उत्तरी-पूर्वी इलाका, अपनी सादगी भरे प्राकृतिक सुंदरता के लिए है प्रसिद्ध। 
  • भारत के मुख्य टूरिस्ट केंद्र हैं शिलांग की वादियां और इम्फाल के झील और झरने।
  • सिक्किम की राजधानी गंगटोक है प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थलों का बेजोड़ मेल। 

Best Places to visit in north east india: भारत की प्राचीन धरती ऐसे कई धरोहर को संजोए हुए है जो हर तरफ अपनी खूबसूरती का परचम लहराते हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक भारत में ऐसे कई प्रख्यात जगह हैं जो अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। अगर बात करें भारत के उत्तरी-पूर्वी इलाके की तो यह खूबसूरती का भंडार माना गया है। कहा जाता है कि भारत में पर्यटन के लिए उत्तरी-पूर्वी इलाका काफी उन्नत है। शिलांग हो या इंफाल और मासिनराम हो या तवांग यह सभी जगह सैलानियों को काफी आकर्षित करती हैं।

सिर पर बादलों का ताज सजाए सिक्किम के पर्वत और प्रकृति की हरी चादर ओढ़े शिलांग की घाटियों की खूबसूरती आप अपने शब्दों में बयां नहीं कर पाएंगे। नॉर्थ ईस्ट इंडिया के इन जगहों पर प्रकृति ने इतनी जबरदस्त कलाकारी की है कि यहां आए करोड़ों पर्यटकों के होश उड़ जाते हैं। अगर आप भी अपनी छुट्टियों के दौरान नॉर्थ ईस्ट इंडिया घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इन चुनिंदा जगहों पर जरूर जाना चाहिए। 



तवांग

समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित अरुणाचल प्रदेश का तवांग इतना खूबसूरत है कि एक बार अगर आप यहां आ गए तो वापस जाने का नाम नहीं लेंगे। तवांग पर मौजूद तवांग-चू घाटी से पहाड़ों का खूबसूरत दृश्य देखना दिल को सुकून देता है। एडवेंचर टूरिज्म के लिए तवांग सबसे बेस्ट है। 

शिलांग

बिना शिलांग घूमे आपका नॉर्थ ईस्ट टूर एकदम अधूरा है। शिलांग में पर्वत और बादलों का बेजोड़ मेल, घाटियों और पाइन के पेड़ों के दृश्य और ठंडे और सुंदर बहते झरने देख कर आपका दिल यहां बस जाएगा। 

मासिनराम

मासिनराम में भारत के एक से बढ़कर एक टॉप हिल स्टेशन हैं। प्राकृतिक खूबसूरती के साथ मासिनराम में होने वाली बारिश भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि भारत में सबसे ज्यादा बारिश मेघालय के मासिनराम डिस्ट्रिक्ट में होती है। 

गंगटोक

अगर आप एक सुहाने सफर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सिक्किम का गंगटोक आपके लिए बेस्ट जगह है। प्रकृति के खूबसूरत दर्शन करने के साथ यहां आप पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और स्कीइंग जैसे एडवेंचर्स का लुफ्त उठा सकते हैं। आपको बता दें कि गंगटोक के लोग सफाई पसंद माने जाते हैं, यही कारण है कि यहां की साफ सड़कें और पर्यटन स्थल लोगों का दिल जीत लेते हैं। 

आइजोल

भारत के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक मिजोरम की राजधानी आइजोल है जो 1890 के दौरान बसी थी। कई बार आइजोल नॉर्थ ईस्ट इंडिया के सबसे खूबसूरत जगहों में अपना नाम दर्ज कर चुका है। यहां के दिलकश प्राकृतिक नजारों के साथ विभिन्न जनजातियों की संस्कृति लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। अगर आप आइजोल जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यहां सूर्योदय का नजारा जरूर देखना चाहिए।