लाइव टीवी

प‍िंक कलर की हैं फैन, तो इन 7 बॉलीवुड अभ‍िनेत्र‍ियों से सीखें कैसे कैरी करें प‍िंक साड़ी

How to carry pink saree like bollywood stars, pink sarees photos, pink saree style tips, pink sarees inspired by bollywood actress
Updated Jan 16, 2021 | 22:53 IST

क्‍या आपको पसंद है गुलाबी रंग! इस रंग में साड़ी भी बहुत ख‍िलती है और इसे आप पूजा से लेकर क‍िसी खास फंक्‍शन में बखूबी पहन सकती हैं। जानें इसके स्‍टाइल ट‍िप्‍स।

Loading ...
How to carry pink saree like bollywood stars, pink sarees photos, pink saree style tips, pink sarees inspired by bollywood actress How to carry pink saree like bollywood stars, pink sarees photos, pink saree style tips, pink sarees inspired by bollywood actress
pink sarees inspired by bollywood actress
मुख्य बातें
  • कई बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ने गुलाबी रंग को साड़ी में अलग अलग तरीके से कैरी क‍िया है
  • श‍िल्‍पा शेट्टी की बनारसी साड़ी बहुत ह‍िट हुई थी
  • जान्‍हवी कपूर का गुलाबी साड़ी वाला लुक भी खासा पसंद क‍िया गया था

गुलाबी रंग बेहद खास माना जाता है। ये गर्ल‍िश से लेकर हैवी पार्टी व‍ियर तक में बहुत जमता है। इस ब्राइडल व‍ियर में भी खूब यूज क क‍िया जाता है। इस रंग से लुक ही नहीं रंगत में भी एक अलग न‍िखार द‍िखता है। ऐसे में प‍िंक कलर की खासी ड‍िमांड क‍िसी को भी हैरान नहीं करती। 

वैसे बॉलीवुड एक्‍ट्रेस को भी प‍िंक कलर बहुत पसंद है। तभी तो दीपिका - कैटरीना से लेकर आल‍िया और जान्‍हवी कपूर तक ने प‍िंक कलर को खूब पहना है और खासतौर पर साड़ी में भी आजमाया है। 

अगर आप प‍िंक साड़ी क‍िसी मौके के ल‍िए तलाश रही हैं तो इन एक्‍ट्रेसेज के लुक से इंस्‍पायर हो सकती हैं। 

दीपिका पादुकोण ने अपनी इस प्‍लेन प‍िंक साड़ी को हैवी जूलरी के साथ कैरी क‍िया है। स्‍मोकी आइज और न्‍यूड ल‍िप्‍स उनके इस लुक को और न‍िखार रहे हैं। 

pinksareesphotos,pinksareestyletips,pinksareesinspiredbybollywoodactress

गर्ल‍िश लुक के ल‍िए आल‍िया भट्ट का अंदाज कॉपी कर सकती हैं। लाइट वेट प‍िंक साड़ी को उन्‍होंने हैवी इयरर‍िंग्‍स के साथ पहना है। ये लुक डे फंक्‍शंस के ल‍िए अच्‍छा रहेगा। 

प‍िंक साड़ी में ग्‍लैमरस लुक के ल‍िए जान्‍हवी कपूर का स्‍टाइल कॉपी करें। इसमें आप चोली टाइप शॉर्ट ब्‍लाउज पहन सकती हैं। सोबर लुक के ल‍िए पल्‍ला खोलकर कैरी करें। 

ब्‍लश प‍िंक साड़ी में कैटरीना कैफ गजब लग रही हैं। इस सोबर और एंबेल‍िश्ड लुक के ल‍िए पल्‍ला स्‍लीक रखें। डायमंड जूलरी इस लुक को कंप्‍लीट करेगी। 

करीना कपूर की सीक्‍व‍िन प‍िंक साड़ी आपको ब‍िना जूलरी के भी पार्टी क्‍वीन बनाएगी। 

पूजा में या घर के क‍िसी खास फंक्‍शन के ल‍िए प‍िंक साड़ी ढूंढ रही हैं तो श‍िल्‍पा शेट्टी का ये बनारसी साड़ी वाला लुक आजमाएं। गजरा आपके इस लुक को र‍िच टच देगा। साथ में गोल्‍ड जूलरी कैरी करें। 

प‍िंक कलर में कुछ एकदम लाइट पहनना हो तो कंगना रनौत की ऑर्गेंजा प‍िंक साड़ी देख सकती हैं। डे पार्टी में ये पहन कर आप क्‍वीन द‍िखेंगी।