लाइव टीवी

Eye Care: वर्क फ्रॉम होम में आंखें हो गईं है थकी व बोझिल, इन आसान तरीकों से रखें इनका खयाल

Updated May 09, 2020 | 20:56 IST

Eye Care in Work From Home: लैपटॉप पर काम करने में सबसे ज्यादा खतरा हमारी आंखों को रहता है। वर्क फ्रॉम में आंखों पर भी बोझ बढ़ गया है जिसके कारण तमाम तरह की आंखों की परेशानियां सामने आ रही हैं। 

Loading ...
वर्क फ्रॉम होम में आंखों का खयाल
मुख्य बातें
  • लैपटॉप पर काम करने में सबसे ज्यादा खतरा हमारी आंखों को रहता है
  • 8 से लेकर 9 घंटे की शिफ्ट में लैपटॉप पर आंखें गड़ाए रखने से इसका हमारी सेहत पर भी नुकसान होता है
  • अगर लैपटॉप पर लगातार काम कर रहे हैं तो आप बीच-बीच में थोड़ी देर का ब्रेक लेते रहें

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में सारी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे दी है। दिनभर 8 से लेकर 9 घंटे की शिफ्ट में लैपटॉप पर आंखें गड़ाए रखने से इसका हमारी सेहत पर भी नुकसान होता है। लैपटॉप पर काम करने में सबसे ज्यादा खतरा हमारी आंखों को रहता है। वर्क फ्रॉम में आंखों पर भी बोझ बढ़ गया है जिसके कारण तमाम तरह की आंखों की परेशानियां सामने आ रही हैं। 

आंखें थकी हुई और बोझिल सी लगने लगती हैं जिसके कारण आंखों के आस-पास सूजन और काले घेरे नजर आने लगते हैं जो ना केवल आंखों की सेहत को बिगाड़ते हैं बल्कि इससे चेहरे की खूबसूरती पर भी असर पड़ता है। कभी लैपटॉप को तभी मोबाइल आज कल की जिंदगी में डिजिटल स्क्रीन के बिना दिन अधूरा सा हो गया है और इसका बुरा असर हमारी सेहत पर दिखने लगा है। आज जानते हैं लॉकडाउन में आप अपनी आंखों को कैसे आराम दे सकते हैं-

  1. अगर लैपटॉप पर लगातार काम कर रहे हैं तो आप बीच-बीच में थोड़ी देर का ब्रेक लेते रहें। इससे ना सिर्फ आपकी आंखों को आराम मिलेगा बल्कि आपकी पूरी बॉडी भी रिलेक्स मोड में आ जाएगी।
  2. नियमित तौर पर करें आंखों की एक्सरसाइज। इससे आंखों को राहत मिलता है और इसकी सेहत भी बनी रहती है।
  3. ज्यादा देर तक की बोर्ड पर नजरें गड़ाए रखने से पलकें भी झुकी-झुकी दर्द होने लगती है और एक समय पर बोझिल लगने लगती हैं। ऐसे में बीच-बीच में पलकें झपकाते रहें।
  4. एक बर्तन में साफ पानी लेकर उसमें अपनी आंखों को डुबाएं। इससे आंखों को रिलैक्स मिलेगा और आंखों क सारी गंदगी भी धुल कर बाहर आ जाएगी फिर आंखें साफ हो जाएगी।
  5. आई साइट (आंखों की दृश्टता) बढ़ाने की कोशिश करें। इसके लिए दूर की चीजों को देखने का प्रयास करें।
  6. आंखों में ठंडे पानी के छींटे मारते रहें। इससे आंखें तरोताजा बनी रहेंगी। घर पर हैं तो आंखों के मेकअप से परहेज करें।
  7. अगर ज्यादा देर तक काम करने की वजह से आंखों में और इसके आस-पास सूजन हो रही है तो बर्फ एक सूती कपड़े में लपेट कर इसे उस जगह पर रखकर घुमाएं। इससे सूजन कम हो जाएगी और आंखों को राहत व आराम मिलेगा।
  8. रात को एक कॉटन दूध में भिगोकर थोड़ी देर के लिए आंखों के उपर रखें। इससे सुबह आंखें तरोजाता रहेंगी।
  9. आंखों के ऊपर खीरे के गोलाकार टुकड़े काटकर थोड़ी देर के लिए रखें इससे भी सूजन कम होती है।  
  10. आंखों को ज्यादा देर तक रोशनी में ना रखें। ज्यादा तेज रोशनी से अपनी आंखों को बचा कर रखें।