लाइव टीवी

Eye Exercises: घंटों कंप्यूटर स्क्रीन देखने से आंखों पर पड़ता है बुरा असर, आराम पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

Updated May 07, 2020 | 21:50 IST

Exercises to Improve EyeSight: लॉकडाउन में ज्यादातर लोग टीवी और मोबाइल देख अपना मनोरंजन कर रहे हैं। घंटों मोबाइल और टीवी पर आंखें गड़ाए रखने से सिर दर्द,आंखों में खुजली जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

Loading ...
eye exercises to improve vision fast
मुख्य बातें
  • आंखों की देखभाल के लिए बेहद जरूरी है कि रोजाना एक्सरसाइज करें।
  • इन दिनों लोग आंखों से जुड़ी समस्या और सिरदर्द से परेशान हैं।
  • ये एक्सरसाइज स्ट्रेस कम और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अधिक फायदेमंद है।

लॉकडाउन की वजह लोग इन दिनों घर में काफी बोर हो रहे हैं। घर में मन लगाने के लिए फिल्म, सोशल मीडिया ऐप स्क्रॉल करना, ऑनलाइन गेम खेलना आदि का सहारा ले रहे हैं। इसके साथ ही कई ऐसे भी लोग हैं, जो घर से ही काम कर रहे हैं। घंटों मोबाइल फोन और कंप्यूटर पर समय बिताने की वजह से आंखों पर काफी असर पड़ रहा है। बता दें कि आंखों पर अधिक दबाव बनाने की वजह से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर पड़ता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग आंखों से जुड़ी समस्या और सिरदर्द से परेशान हैं।

आंखों की देखभाल के लिए बेहद जरूरी है कि रोजाना एक्सरसाइज करें, इससे आपको आंखों में दर्द और स्ट्रेस दोनों से राहत मिलेगी। आंखों की एक्सरसाइज करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इन एक्सरसाइज के जरिए आंख के तनाव, स्ट्रैबिस्मस, एबेलोपिया और एस्थेनोपिया जैसी कई आंखों की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। वहीं ये एक्सरसाइज उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है, जो घंटों कंप्यूटर के साथ बैठकर काम करते हैं।

रिलैक्स एक्सरसाइज- रिलैक्स एक्सरसाइज आप किसी भी वक्त कर सकते हैं। इसकी मदद से आप आंखों के स्ट्रेस को कम कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने हाथों को अच्छी तरह रगड़ें और उसे अपनी आंखों को ढक दें। कुछ देर तक ऐसे रख रहें और फिर हटा दें। इस दौरान आंखों के सामने अंधेरा महसूस होगा, फिर धीरे-धीरे अपनी आंखें को खोलें।

आई मूवमेंट- यह एक्सरसाइज आखों को काफी रिलैक्स करता है। इसे करने के लिए अपनी आंखों को ऊपर-नीचे करें, इस प्रक्रिया को तीन बार दोहराएं। आंखों को ऊपर-नीचे करने के बाद अब इसे दाएं-बाएं घुमाएं। यह एक्सरसाइज कम से कम तीन बार करें। अगर आप चाहे तो क्लॉकवाइज और एंटी क्लॉकवाइज को मूव कर सकते हैं।

पलके झपकाएं- बिना पलके झपकाएं एक लगातार काम करने से आंखों में दर्द शुरू हो जाता है। इससे बचने के लिए पलके झपकाने का ये एक्सरसाइज काफी फायदेमंद है। इसके लिए तीन से चार सेकंड तक अपनी पलकों को लगातार झपकाएं और फिर आंखें तेजी से बंद कर लें। कुछ देर बाद अपनी आंखों को बंद रखें और फिर धीरे-धीरे खोलें।

ट्रेस फिगर 8- यह एक्सरसाइज आंखों का लचीलापन बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके लिए अपने सामने कम से कम 10 फीट की दूरी पर ध्यान केंद्रित करें और इस दौरान कल्पना करें कि आपके सामने 8 नंबर है और उसे लगातार देखें। इस नंबर के आकार के आधार पर अपनी नजर घुमाएं।

जूम एक्सरसाइज- इस एक्सरसाइज के जरिए आप फोकस तेज कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने अंगूठे पर किसी एक जगह को फोकस करें। अब धीरे धीरे उसे आंखों के नजदीक लाएं और आंखों से दूर ले जाएं। 

इसे भी करें ट्राई-

  • एक झपकी ले लें।
  • हॉट और कोल्ड कंप्रेस।
  • बीटा-कैरोटीन और लाइकोपीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाएं। आप विटामिन ए से भरपूर सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
  • बहुत अधिक सूरज के संपर्क में आने से बचें।
  • इसके अलावा, यदि आपको पास की दृष्टि या दूरदर्शिता या किसी भी तरह की आंख की एलर्जी है, तो आंखों की  जांच करवाएं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)