लाइव टीवी

Friendship day 2021 India: इस साल कब है फ्रेंडश‍िप डे 2021, दोस्‍ती के खास द‍िन का महत्‍व व इत‍िहास

Updated Jul 28, 2021 | 16:52 IST

Friendship day 2021 India: भारत में अगस्त महीने के पहले रविवार पर अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाने का निर्णय लिया था।

Loading ...
जानें 2021 में कब है प्यार और दोस्ती का दिन, फ्रेंडशिप डे (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • भारत में अगस्त के पहले रविवार की तारीख दोस्तों को समर्पित है, इस दिन अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।
  • 1958 में परागुआ ने अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाने का पहला‌ प्रस्ताव दिया था।
  • इतिहासकार बताते हैं कि 1930 में जाॅयस हॉल ने हॉलमार्क कार्ड के साथ फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत की थी।

Friendship day 2021 India: दुनिया में दोस्ती का रिश्ता सबसे अनमोल माना जाता है। यह भले ही खून का रिश्ता ना हो मगर इसे दिल का रिश्ता माना जाता है। हर वर्ष दोस्ती के भाव को जिंदा रखने के लिए और लोगों को इसका महत्व समझाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे विशेष तारीख पर मनाया जाता है।

Friendship day date 2021, Friendship day kab hai 2021, Friendship day kab h

भारत में 01 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय डे मनाया जाएगा। भारत में अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे हर वर्ष अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। वहीं कुछ देश इसे 30 जुलाई को मनाते हैं। बच्चे अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे को किसी त्योहार की तरह मानते हैं और अपने दोस्तों को खास तरह से विश करते हैं। इस दिन फ्रेंडशिप बैंड गिफ्ट करने का भी प्रचलन है। इसके साथ बच्चे इस दिन को बहुत धूमधाम के साथ मनाते हैं। 

Friendship Day History, why we celebrate Friendship Day, फ्रेंडशिप डे का इत‍िहास 

कहा जाता है कि कई देश फ्रेंडशिप डे को अलग-अलग तिथियों पर मनाते हैं। सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाने का प्रस्ताव परागुआ देश ने 1958 में दिया था। मगर, इतिहासकार बताते हैं कि जाॅयस हॉल ने सबसे पहले फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत हॉलमार्क कार्ड्स के साथ 1930 में की थी। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने यह ऐलान किया था कि 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। हालांकि, अगस्त महीने के पहले रविवार की तारीख भारत में दोस्ती को समर्पित है। 

Friendship day 2021 date in world, अलग-अलग तिथियों पर फ्रेंडशिप डे मनाते हैं यह देश

भले ही संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे 30 जुलाई के दिन मनाने का ऐलान कर दिया था। मगर कुछ देश फ्रेंडशिप डे को अलग-अलग तिथियों पर मनाते हैं। भारत समेत कुछ दक्षिण एशियाई देश फ्रेंडशिप डे को अगस्त के पहले रविवार के दिन मनाते हैं। वहीं, ओहायो का ओर्बलिन इसे 8 अप्रैल को मनाता है।